दौसा

पर्यवेक्षकों ने लिया तैयारियों का जायजा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Nov 23, 2018
dausa news
पर्यवेक्षकों ने लिया तैयारियों का जायजा

दौसा. जिले में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न करवाने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश कुमार शर्मा के साथ सभी विधानसभाओं के पर्यवेक्षकों ने जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र दौसा के केन्द्रीय पर्यवेक्षक एस चोकालिंगम, बांदीकुई पर्यवेक्षक टी. बाबू राव नायडू, महुवा पर्यवेक्षक देवोलादेवी दास, लालसोट पर्यवेक्षक गणेश कुमार , सिकराय पर्यवेक्षक अशोक सागवान एवं पुलिस पर्यवेक्षक बीआर पंडोर ने कॉलेज में मतगणना कक्ष, मतगणना रिजर्व कक्ष, स्ट्रोंग रूम विधानसभा वार एवं अन्य तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया एवं आवश्यक सुधार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।


उन्होंने बताया कि इस दौरान केन्द्रीय पर्यवेक्षकों के द्वारा कॉलेज में चल रहे माइक्रो ओबर्जवरों व बेबकास्टिंग के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में विधानसभा गठित 310 माइक्रोओबर्जवर को गुरुवार को पीजी कॉलेज में गहन प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, सीईओ राजेन्द्र प्रसाद चतुर्वेदी, एसीईओ सुरेन्द्र सिंह मीना, डीएफओ रामानंद भाकर, एसडीएम डॉ गोरधन लाल शर्मा, प्रशिक्षण प्रभारी राजीव शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 से 1 दिसम्बर तक


दौसा. जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिले के विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण 27 नवम्बर से 1 दिसम्बर 2018 तक पण्डित नवल किशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दौसा में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।


भयमुक्त मतदान के लिए किया फ्लैग मार्च


लालसोट ञ्च पत्रिका. विधानसभा चुनावों के मद्देनजर क्षेत्र में आमजन को भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए तैनात किए रेडिप एक्शन फोर्स के जवानों ने गुरुवार को विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च किया। आरपीएफ जवानों ने नांगल अभयपुरा, खटवा, खेड़ली, श्रीरामपुरा, बरेड़ी, श्रीमा, तलावगांव, शिवसिंहपुरा, होदायली, बड़कापाड़ा, लाखनपुरा, लाडपुरा व लालसोट शहर में फ्लैग मार्च किया।(नि.प्र.)

Published on:
23 Nov 2018 09:04 am