दौसा

सूने मकान से एक लाख नकद व जेवरात पार

Theft in the House of Dausa City- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वारदात

2 min read
Sep 19, 2020
सूने मकान से एक लाख नकद व जेवरात पार

दौसा. शहर में गुप्तेश्वर रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड सेक्टर नंबर तीन में एक सूने मकान से चोर लाखों का माल पार कर ले गए। शनिवार को वारदात की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। एएसआई रतनसिंह ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड सेक्टर नंबर 3 स्थित किराना व्यवसायी रूपनारायण सैनी का मकान है। पीडि़त की पत्नी लालसोट में पीहर गई हुई थी। शुक्रवार को रूपनारायण पत्नी को पीहर लेने गया तथा शनिवार को वापस आया। घर आने पर ताला टूटा व अंदर सामान बिखरा मिला। पीडि़त ने बताया कि चोर बक्से में रखे एक लाख रुपए नकद तथा करीब 50 हजार कीमत के सोने-चांदी के जेवर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जायजा लेकर जांच शुरू की।

Theft in the House of Dausa City

गीजगढ़. सिकन्दरा थानांतर्गत कालाखो-अबाड़ी गांव में चोर शुक्रवार रात को एक घर मे रखे मोबाइल फोन, नकदी सहित अन्य जरूरी कागजात पार कर ले गए। कालाखो गांव की झोपड़ी ढाणी निवासी अनूप मीना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके घर से चोर 5 हज़ार & सौ रुपए की नकदी, मोबाइल, सहित अन्य सामान चुरा ले गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


उरवाड़ी में अजगर मिलने से मचा हड़कम्प

गुढ़ाकटला . ग्राम पंचायत चांदेरा के उरवाड़ी गांव में शुक्रवार रात आए एक अजगर से लोगों में हड़कम्प मच गया। सरपंच मनसुख गुर्जर ने वन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। इस पर करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर सांप को सुरक्षित पकड़कर वन क्षेत्र भिजवाया। जानकारी के अनुसार उरवाड़ी गांव के मुख्य सड़क पर ग्रामीणों को अजगर दिखाई दिया। बाद में वह आबादी में घुस गया। इस पर ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। ग्रामीणों का दावा है कि उसकी लम्बाई करीब 15-20 फीट थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सरपंच ने वन विभाग सहित प्रशासन को अवगत कराया। रात करीब 11 बजे टीम के साथ मौके पर पहुंचे वनपाल अनूप सिंह ने चार घंटे मश्शकत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़कर वन क्षेत्र भिजवाया।

Theft in the House of Dausa City

Published on:
19 Sept 2020 07:20 pm
Also Read
View All