दौसा

टेम्पो में शव मिलने से हड़कम्प

There was a stir after the dead body was found in the tempo: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया

2 min read
Aug 21, 2021
टेम्पो में शव मिलने से हड़कम्प

दौसा. जिला मुख्यालय के सैंथल मोड़ इलाके में शनिवार सुबह लालसोट बायपास के समीप एक कबाड़ी की दुकान के आगे एक जने का शव टेम्पो में मिला। इससे आसपास के लोगों में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि दिल्ली निवासी सतपाल (50) पुत्र दौलतराम बैरवा का शव टेम्पो में मिला है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों के दिल्ली से आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम से ही लग सकेगा। (निसं)

There was a stir after the dead body was found in the tempo

छत से गिरकर एक जने की मौत


महुवा. कस्बे के रामगढ़ निवासी एक जने की छत से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। थाना पुलिस ने बताया कि राजेंद्र सिंह पुत्र रूपसिंह निवासी रामगढ़ की छत से गिरने से मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के भाई बिजेंद्र ने मर्ग में मामला दर्ज कराया।

There was a stir after the dead body was found in the tempo


दुर्घटना में बाइक सवार की मौत


महुवा. राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पाटोली गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक जने की मौत हो गई। थाना पुलिस ने बताया कि श्रीमलकेश (38) पुत्र विश्राम मीणा निवासी करोड़ी थाना मेहंदीपुर बालाजी बाइक से महुवा की ओर आ रहा था। इस दौरान पाटोली गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। सामुदायिक अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

There was a stir after the dead body was found in the tempo

रविवार को खुले रहेंगे डाक कार्यालय


दौसा. शहर व ग्रामीण क्षेत्र में सभी डाकघर रविवार को रक्षाबंधन के दिन खुले रहेंगे। जयपुर देहात मंडल के डाक अधीक्षक मोहनसिंह मीणा ने बताया कि बहनों की राखी पहुंचाने के लिए डाक विभाग कार्य करेगा।

Published on:
21 Aug 2021 07:35 pm
Also Read
View All