दौसा

शहर में चोरों का हल्ला बोल, दो जगह से लाखों का माल पार

Thieves in the Dausa city, goods worth lakhs crossed from two places: कोतवाली के समीप भी हुई वारदात
2 min read
Mar 15, 2020
शहर में चोरों का हल्ला बोल, दो जगह से लाखों का माल पार
शहर में चोरों का हल्ला बोल, दो जगह से लाखों का माल पार

दौसा. जिला मुख्यालय पर चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। लाखों रुपए के कैमरे व पुलिस के तमाम प्रयासों को चोर ठेंगा दिखाकर आए दिन हाथ साफ कर रहे हैं। शुक्रवार रात भी शहर में चोरी की दो वारदातें हुई। गौरतलब हैकि गत एक माह में करीब एक दर्जन चोरी की बड़ी घटनाएं हो चुकी है।

Thieves in the Dausa city, goods worth lakhs crossed from two places


कोतवाली थाने के समीप बस स्टैण्ड स्थित सरस डेयरी बूथ से चोर हजारों का माल पार कर ले गए। पीडि़त द्वारकाप्रसाद विजय ने बताया कि थाने से महज करीब सौ मीटर दूर स्थित उनके डेयरी बूथ का गेट क्षतिग्रस्त कर चोर करीब 17 हजार 200 रुपए नकद, 33 हजार 703 का चेक, हजारों रुपए के बीड़ी-सिगरेट के पैकेट सहित अन्य सामान ले गए।


इसी तरह अयोध्या नगर में चोर एक सूने मकान से लाखों का माल पार कर ले गए। पीडि़त चेतराम बैरवा ने बताया कि वे परिवार सहित गांव गए हुए थे। रात को चोरों ने ताले काटकर घर के अंदर से दो एलसीडी, एक सोने व दो चांदी की अंगूठी, दो चांदी की पायजेब, 15 हजार नकद, कपड़े, कूकर सहित अन्य जरूरी कागजात व सामान पार कर लिया।

उल्लेखनीय है कि इस मकान में गत 24 दिसम्बर को भी चोरी की वारदात हुई थी। अब फिर घटना होने से कॉलोनीवासियों में दहशत है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कुछ दिन से कई घरों में छिटपुट चोरी की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने पुलिस से गश्त करने तथा चोरों को पकडऩे की मांग की।


कैमरों का भी असर नहीं


सरकार ने शहर में जगह-जगह कैमरे लगवाए, लेकिन उनका असर भी नजर नहीं आ रहा। अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बस स्टैण्ड व रेलवे स्टेशन सहित कई प्रमुख जगह पर्याप्त कैमरे भी नहीं लगे हैं। डेयरी बूथ बस स्टैण्ड पर स्थित हे, लेकिन आसपास कोई कैमरा नहीं है। जो कैमरा वहां लगा है, वह घटना स्थल से दूर है।

Thieves in the Dausa city, goods worth lakhs crossed from two places

Updated on:
15 Mar 2020 08:53 am
Published on:
15 Mar 2020 08:53 am