चोरों की धमाचौकड़ी, एक रात, तीन वारदात

जीआरपी के आवासों में चोर रात को नकद एवं पांच हजार के कपड़े आदि ले गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Mar 2017, 9:16 PM IST
Thieves of the Thieves, One Night, Three Wars
Thieves of the Thieves, One Night, Three Wars

दौसा. शहर में चोरों ने वारदात कर धमाचौकड़ी मचा रखी है। गुरुवार को चोर दिन दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दे गए तो रात को भी तीन जगह चोरी की घटनाएं हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी के आवासों में चोर रात को गिर्राज प्रसाद योगी के सरकारी आवास का ताला तोड़कर 2 हजार रुपए नकद एवं पांच हजार के कपड़े आदि ले गए। वह अपने किसी काम से गांव अरनिया गया था और चोर वारदात कर गए।

इसी आवास के समीप चोर रात को राजाराम गुर्जर के सरकारी आवास का भी ताला तोड़कर दो हजार रुपए की नकदी एवं चार हजार रुपए के अन्य सामान चुरा ले गए। इसी प्रकार मण्डी रोड पर भी फर्नीचर की एक दुकान में भी चोरों ने ताला तोड़ दिया, हालांकि वे यहां चोरी करने में कामयाब नहीं हो पाए।

Published on: