सबसे बड़ी सुर्खी उपाध्यक्ष पद से निकली। नशरा नईम को 7,091 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 5,818 वोट मिले। जीत का अंतर 1,273 वोटों का रहा। इस पद के लिए 7 प्रत्याशी मैदान में थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्र संघ के 105 साल के इतिहास में नशरा नईम उपाध्यक्ष चुनी जाने वाली पहली महिला हैं। वह अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव, इन तीनों शीर्ष पदों में से किसी पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं। नशरा ने कहा- नेतृत्व को नए सिरे से परिभाषित करने की जरूरत है। उनके अनुसार सीमित संसाधनों और छोटी टीम के साथ यह कामयाबी साथियों के समर्पण और ईमानदारी से मिली।