दौसा

सिकंदरा चौराहे से तीन जेबकतरों को दबोचा

पूछताछ में दर्जनों जगह पर वारदात करने की जानकारी

2 min read
Feb 01, 2021
सिकंदरा थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

दौसा. सिकंदरा थाना पुलिस ने शनिवार शाम सिकंदरा चौराहे से तीन जेबकतरों को जेब काटते दबोचा लिया। पूछताछ में जेबकतरों द्वारा दर्जनों जगह पर वारदात करने की जानकारी मिली है।
पुलिस के अनुसार शनिवार शाम को सिकंदरा चौराहे के जयपुर रोड बस स्टैंड पर बांदीकुई के अक्षयपुरी निवासी जीवन राम सैनी की जेब से एक जने ने 3 हजार रुपए पार कर लिए। जेब काटते समय सवारियों ने एक जने को मौके पर ही पकड़ लिया, लेकिन दो जने भागने में सफल हो गए।

सूचना पर मौके पर पहुंची सिकंदरा थाना पुलिस ने घटना का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने मौके से भरतपुर के कच्ची बस्ती निवासी कर्म सिंह बावरिया को गिरफ्तार कर लिया तथा फरार हुए दो लोगों की तलाश शुरू कर दी।
काफी देर तलाश के बाद पुलिस ने गीजगढ़ रोड से भरतपुर के कच्ची बस्ती निवासी जुगनू बावरिया व अजय बावरिया को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जेबकतरों के पास से सवारी के जेब से निकाले गए 3 हजार रुपए भी बरामद कर लिए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
जिसमें आरोपीयों द्वारा पूर्व में भी सिकंदरा चौराहे से जेब काटने की घटनाओं को अंजाम देने के बात सामने आई है।

गौरतलब है कि सिकंदरा चौराहे पर बढ़ रही जेब कटने की घटनाओं को लेकर राजस्थान पत्रिका ने 13 दिसंबर 2020 को च्च्सिकंदरा चौराहे पर जेबकतरा गिरोह सक्रियज्ज्.. शीर्षक से समाचार प्रकाशित पुलिस के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया था। इसके बाद थाना पुलिस हरकत में आई तथा जेबकतरों पर निगरानी शुरू की।

टैंकर से केमिकल बेचने का आरोपी चालक गिरफ्तार
मेहंदीपुर बालाजी. साबुन बनाने के केमिकल से भरे टैंकर से केमिकल निकालकर मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र में बेचने के मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अरमान निवासी दरिया शेख आजमगढ़ यूपी का रहने वाला है। जो घटना के बाद बस में बैठकर भागने की फिराक में था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे लंगड़ा बालाजी से गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि आरोपी टैंकर में भरे साबुन बनाने के केमिकल को मेहंदीपुर बालाजी इलाके में बेच रहा था।

Published on:
01 Feb 2021 09:30 am
Also Read
View All