दौसा

मोबाइल टॉवर पर चढ़े तीन युवक

Three young men climbed the mobile tower: बड़ाबास को अलीपुर में शामिल किए जाने का विरोध, मण्डावर तहसीलदार व बालाहेड़ी पुलिस ने समझाइश कर नीचे उतारा
2 min read
Jan 11, 2020
मोबाइल टॉवर पर चढ़े तीन युवक
मोबाइल टॉवर पर चढ़े तीन युवक

बालाहेड़ा (बांदीकुई). ग्राम पंचायत बालाहेड़ा के बड़ाबास के तीन युवक शुक्रवार दोपहर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए और बड़ाबास को अलीपुर ग्राम पंचायत में जोड़े जाने को लेकर विरोध किया। इससे प्रशासन में हड़कम्प मच गया। सूचना पर मण्डावर तहसीलदार हरकेश मीणा व बालाहेड़ी पुलिस चौकी से जवानों ने पहुंच एक घण्टे की समझाइश के बाद युवकों को नीचे उतारा।

Three young men climbed the mobile tower

बालाहेड़ी पुलिस चौकी के अनुसार करीब डेढ़ बजे बड़ाबास निवासी चेतराम, मनीष व भूरा बालाहेड़ा स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताने लगे। कुछ ही देर में मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि बालाहेड़ा पंचायत क्षेत्र में ही बड़ाबास स्थित है। इसको प्रशासन की ओर से अलीपुर में जोडऩे जाने की कवायद की जा रही है। हालांकि अभी तक बड़ाबास बालाहेड़ा में शामिल है और बालाहेड़ा पंचायत से सटा हुआ है।

बड़ाबास से अलीपुर की दूरी भी करीब 8 किलोमीटर है और बालाहेड़ा मात्र एक किलोमीटर दूरी पर स्थित है, लेकिन न्यायालय के आदेश के बाद नवसृजित पंचायत अलीपुर में जोड़ा जा सकता है। उन्होंने बताया कि यदि बड़ाबास को अलीपुर में जोड़ा गया तो चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा और उग्र आन्दोलन पर उतारू होना पड़ेगा। इसके बाद ग्रामीणों ने मण्डावर तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कार्रवाई किए जाने की मांग की। मौके पर पहुंचे मण्डावर तहसीलदार ने ग्रामीणों की मांग को सरकार व प्रशासनिक स्तर पर अवगत कराए जाने का भरोसा दिलाया। इसके कुछ ही देर बाद युवक नीचे उतर आए। ज्ञापन सौंपने वालों में किरोड़ीलाल, कैलाशचंद एवं रामकिशोर सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Three young men climbed the mobile tower

बसवा पंचायत में छह वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित


बसवा पत्रिका. बसवा ग्राम पंचायत में छह वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। बसवा में वार्ड 1 से नूरजहां, 2 से जितेन्द्र कुमार जांगिड़, 22 से रेखा सैनी, 26 से रमेशचन्द्र परेवा, 28 से लिछमा देवी, 31 से बीनादेवी शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत झाझीरामपुरा में 6 , जांवली का बाढ़ में 5, झरवाल की ढाणी में 3, करनावर से 2 वार्ड पंचों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

Published on:
11 Jan 2020 08:35 am