दौसा

महवा से गाेवर्धन जाते समय 3 दाेस्ताें की बाइक ट्रेलर से भिड़ी, मौके पर ही तीनाें की दर्दनाक माैत

राजस्थान में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक भयानक हादसे में तीन दाेस्ताें की दर्दनाक माैत हाे गर्इ।
2 min read
• •
Updated: 28 Apr 2018, 2:58 PM IST
bike accident

दाैसा। राजस्थान में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार देर शाम हुए एक भयानक हादसे में तीन दाेस्ताें की दर्दनाक माैत हाे गर्इ। जानकारी के अनुसार, तीनाें दाैसा जिले के महवा कस्बे के रहने वाले थे। वे बाइक से गाेवर्धन की परिक्रमा देने जा रहे थे तभी रास्ते में हुए हादसे ने उनकी जान ले ली।

नाराैली माेड़ पर ट्रेलर की टक्कर से तीनाें की माैत
पुलिस के अनुसार, खेरली गंज मोड़ के पास नाराैली माेड़ पर ट्रेलर की टक्कर से तीनाें की माैत हाे गर्इ। एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने तीनाें के शव मार्चरी में रखवा दिए। जहां पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिए गए।

दाे युवक महवा निवासी आैर एक माेटूका का रहने वाला था
थाना प्रभारी बनै सिंह के अनुसार, स्टेट हाइवे 45 स्थित गांव नाराैली के पास देर शाम एक बाइक काे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार दौसा जिला के माेटूका गांव तहसील महवा निवासी नारायण पुत्र हुकम मीणा, महवा निवासी साेनू जाेशी आैर महवा के ही कपिल साेनी ने माैके पर ही दम ताेड दिया।

पुलिस ने दाेनाें दुर्घटनाग्रस्त वाहनाें काे अपने कब्जे में लिया
सूचना मिलने पर पुलिस माैके पर पहुंची आैर शवाें काे माेर्चरी में रखवाया। तीनाें दाेस्ता महवा से बाइक से गाेवर्धन की परिक्रमा देने के लिए निकले थे। पुलिस ने हादसे के बाद दाेनाें दुर्घटनाग्रस्त वाहनाें काे अपने कब्जे में ले लिया।

जिसने भी तीनाें युवाआें के शवाें काे देखा उनकी आंखें भर आर्इ
हादसे के बाद घटनास्थल में लाेगाें की भीड़ जमा हाे गर्इ आैर जिसने भी तीनाें युवाआें के शवाें काे देखा उनकी आंखें भर आर्इ। युवकाें के माैत की सूचना मिलने पर उनके पूरे परिवार में चीख पुकार मच गर्इ।

किसी ने नहीं साेचा था कि अपने अंतिम सफर पर निकल रहे थे
महवा निवासी ऋषि कुमार ने बताया कि उसने तीनाें काे शुक्रवार शाम परिक्रमा के लिए रवाना हाेते हुए देखा था। किसी ने नहीं साेचा था कि वे अपने अंतिम सफर पर निकल रहे थे। तीनाें ही युवक बहुत मिलनसार थे।

Published on: