दौसा

एक ही घर से उठी दो अर्थियां, सड़क हादसे में चचेरे भाइयों की मौत

रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र के राणौली गांव निवासी एक ही परिवार के दो चचेरे भाइयों की सडक़ हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 May 2023, 2:35 PM IST
two cousin brother died in road accident in lalsot dausa

लालसोट (दौसा)। रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र के राणौली गांव निवासी एक ही परिवार के दो चचेरे भाइयों की सडक़ हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार दोपहर जब दोनों मृतकों के शव उनके घर पर पहुंचे तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। बाद में गमगीन माहौल में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार राणौली गांव निवासी पप्पूलाल (54) पुत्र बद्रीलाल कुम्हार उम्र 54 वर्ष एवं प्रभुलाल (50) पुत्र चौथमल कुम्हार जयपुर के पास पहाड़ी क्षेत्र में पत्थर तोडऩे का काम करते थे। शनिवार को मजदूरी का समय पूरा होने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, इसी दौरान जयपुर-आगार नेशनल हाइवे पर बस्सी चक पर एक अनियंत्रित पिकअप ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी।

जिससे पप्पूलाल की मौके पर ही मौत हो गई और प्रभुलाल को गंभीर हालत में उपचार के लिए जयपुर ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इधर, गांव में चूल्हे तक नहीं जले।

Published on: