
बांदीकुई. एक ओर बिजली निगम ने नगरपालिका प्रशासन को को स्ट्रीट लाइट का करीब पौने तीने करोड़ रुपए का बकाया बिल का नोटिस थमा दिया तो पालिका ने भी निगम को करीब ढाई करोड़ रुपए का नगरीय विकास का नोटिस थमा कर जमा कराने की हिदायत दे दी। अब दोनों विभागों के बीच राशि को लेकर उपजा विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है।
Two departments are stumped for depositing funds
जानकारी के अनुसार नगरपालिका पर पब्लिक स्ट्रीट लाइट का करीब 2 करोड़ 8 5 लाख 34 हजार 129 हजार रुपए बिजली निगम का बकाया है। इसको लेकर बिजली निगम की ओर से पालिका को बिल जमा कराने के लिए नोटिस दिया गया तो पालिका की ओर से नगरीय विकास कर के नाम पर करीब 2 करोड़ 57 लाख रुपए बिजली निगम पर बकाया होने का नोटिस थमा दिया। ऐसे में अब दोनों विभागों के बीच राशि को लेक उपजा विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। ऐसे में देखना ये है कि पालिका राशि पहले जमा कराती है या फिर बिजली निगम। इसको लेकर निगम व पालिका कार्यालय में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
ऐसे आया पालिका का इतना बिल
सूत्रों के मुताबिक नगरपालिका पर करोड़ों रुपए की बिल राशि बकाया होने का प्रमुख कारण अधिकांश लाइट टाइमर स्विच नहीं लगाए जाने के कारण दिन-रात जलना है। इससे छीजत बढ़ती गई और बकाया राशि का बिल बढ़ता गया। शहर में मात्र 25 टाइमर स्विच लगे हुए हैं। इनमें से अधिकांश समय टाइमर स्विच मरम्मत व सार-संभाल के अभाव में खराब पड़े रहते हैं। जबकि करीब 4 हजार से अधिक रोडलाइट लगी हुई हैं। इससे बिजली की छीजत बढऩे से पालिका पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ता गया।
4070 उपभोक्ताओं पर 5 करोड़ बकाया
निगम सूत्रों के मुताबिक सहायक अभियंता कार्यालय बांदीकुई के अधीन कुल 4070 उपभोक्ताओं पर कुल करीब 5 करोड़ रुपए बकाया हैं। इसमें 3125 घरेलू उपभोक्ताओं पर 71.30 लाख,6 54 नॉन डोमेस्टिक उपभोक्ताओं पर 39.21 लाख, 154 कृषि उपभोक्ताओं पर 5.8 8 लाख, 6 6 छोटे उधोग धंधों से जुड़े उपभोक्ताओं पर 3.51 लाख, 16 मध्य उद्योग धंधों से जुड़े उपभोक्ताओं पर 6 7 हजार रुपए बकाया है। इसके अलावा शेष बिलों की बकाया राशि करीब साढ़े तीन करोड सरकारी कार्यालयों पर है।
पालिका को थमा दिया नोटिस
पालिका पर करीब साढ़े तीन करोड़ रु़पए स्ट्रीट लाइट के बकाया हैं। इसके लिए पत्र लिखकर बकाया राशि जमा कराने के लिए वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया हैं। हालांकि पालिका ने भी ढाई करोड़ रुपए का नगरीय विकास कर का पत्र भेजा है। इसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
- गुलाबप्रसाद सहायक अभियंता बिजली निगम बांदीकुई
नगरीय विकास कर राशि जमा कराए
निगम कार्यालय को नगरीय विकास कर की करीब ढाई करोड़ रुपए की राशि बकाया होने का नोटिस जारी किया है। निगम अपने बिल की राशि का समायोजन करें या फिर राशि जमा कराएं। वे तो बिल की राशि जमा कराने के लिए तैयार हैं। इसके लिए निगम को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया गया है।
- बनवारीलाल मीणा, अधिशासी अधिकारी बांदीकुई