
लालसोट. शिवसिंहपुरा गांव के पास एनएच 11 ए पर शनिवार रात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पिकअप लालसोट से कोथून की तरफ जा रही थी। तभी सामने से आ रही बाइक सवार दो जनों को टक्कर मार दी।इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर लालसोट पुलिस भी मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस से दोनों के शव लालसोट सीएससी पहुंचाए। जहां एक मृतक की पहचान सवाईमाधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के बालापुर गांव निवासी भागचंद की रूप में की गई। जबकि दूसरे शव की शिनाख्तगी के प्रयास जारी हैं। (नि.प्र.)
वहीं रीको एरिया डिडवाना के पास शनिवार सुबह एनएच 11 ए पर जीप व जुगाड़ की भिडं़त में कार में सवार सभी 11 जने घायल हो गए। घायलों में कार चालक को गंभीर चोटें आने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया गया। लालसोट पुलिस के अनुसार कोटा क्षेत्र के डोठी गांव निवासी एक ही परिवार के कुछ लोग गिरिराजजी जा रहे थे।
रीको एरिया डिडवाना के पास शनिवार सुबह चार बजे एक अचानक लकडिय़ों भरे एक बेकाबू जुगाड़ ने कार को टक्कर मार दी।इससे कार में सवार सत्यनारायण, अजय, सत्यनारायण पुत्र बाबूलाल, अंजू पत्नी सत्यनारायण, ममता पत्नी सत्यनारायण, सूरजा पत्नी बजरंग, देवीलाल पुत्र रघुनाथ, नंदकिशोर पुत्र किशनलाल, मांगी बाई पत्नी देवीलाल व सत्यनारायण पुत्र रामगोपाल घायल हो गए।
जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची लालसोट पुलिस व 108 एंबुलेंसकर्मियों ने सभी घायलों को लालसोट सीएचसी पहुंचाया।जहां कार के चालक नंदकिशोर को गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया गया। घटना के बाद जुगाड़ का चालक मौके से फरार हो गया और हाइवे पर जगह- जगह लकडिय़ां बिखरने से कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों व के्रन की मदद से दोनों वाहनों को हाइवे से दूर कर यातायात को सुचारू कराया।(नि.प्र.)