दौसा

एक रात में चोरी की दो वारदात, लाखों का माल पार

Two stolen incidents in one night, goods worth millions crossed
2 min read
Oct 02, 2019
एक रात में चोरी की दो वारदात, लाखों का माल पार
एक रात में चोरी की दो वारदात, लाखों का माल पार

दौसा. जिला मुख्यालय पर सोमवार रात चोरों ने दो स्थानों से नकदी व लाखों के जेवर पार Theft कर लिए। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुुुंच गई और जांच में जुट गई। कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार अयोध्या नगर निवासी नितेश शर्मा ने बताया कि उनके भाई का बच्चा बीमार था। वो जिला अस्पताल में थे। यहां पर वे परिवार समेत दूसरे कमरे में सो रहे थे।

Two stolen incidents in one night, goods worth millions crossed

दो कमरों के ताले तोड़ दिए

चोरों ने रात को हॉल की ग्रिल की चिटकनी खोल कर दरवाजा खोल लिया। इसके बाद चोर Theft मकान में घुस गए और दो कमरों के ताले तोड़ दिए। उन्होंने कमरों में रखी अलमारी व बक्सा खोलकर सोने के दो मंगलसूत्र, सोने की 3 जोड़ी नथ, चांदी की 3 जोड़ी पायजेब, नाक का कांटा, 3 जोड़ी कुण्डल, सोने की 4 अंगूठियां, चांदी के 5 सिक्के, चांदी की 2 अंगूठियां व 38 हजार रुपए नकद चुना लिए।

शिमला गया था चिकित्सक का परिवार


इसी प्रकार अशोक नगर सेक्टर-1 में चोरों Theft ने डॉ. आदित्य शर्मा के सूने मकान का ताले तोड़कर उसमें रखा सामान पार कर लिया। जानकारी के अनुसार डॉक्टर अपने परिवार के साथ शिमला गया हुए हैं। ऐसे में सूना मकान देख कर चोरों ने घर में प्रवेश किया और ताला तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि चोरी में कितनी नकदी व जेवर गए, इसकी पूरी जानकारी पीडि़त परिवार के लौटने पर ही मिलेगी।


कोतवाली थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया तथा चोरों की तलाशी में जुट गई। पुलिस ने चिकित्सक के घर में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। इसमें दो युवक घर में प्रवेश करते हुए नजर आ रहे हैं। चोरों ने सीसीटीवी के भी ऐंगल को घुमा दिया, जिससे पूरी वारदात कैद नहीं हो पाई।

Two stolen incidents in one night, goods worth millions crossed

Updated on:
02 Oct 2019 07:40 am
Published on:
02 Oct 2019 07:40 am