Union Minister saw the land of dausa Medical College: भूमि के बारे में निर्माण एजेंसी व प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की
भांडारेज. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 स्थित भांडारेज मोड़ के समीप बनने वाली मेडिकल कॉलेज के वर्चुअल शिलान्यास समारोह के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, सांसद जसकौर मीणा, विधायक मुरारीलाल मीणा व जीआर खटाणा ने आवंटित भूमि का मौका मुआयना किया। साथ ही पौधरोपण भी किया गया।
Union Minister saw the land of dausa Medical College
इस दौरान मंत्री ने परिसर में बनने वाले भवन व उसके लिए आवंटित की गई भूमि के बारे में निर्माण एजेंसी व प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। ममता भूपेश ने मेडिकल कॉलेज के बनने वाले परिसर के लिए आम रास्ते का उल्लेख करते हुए आसपास रास्ते के लिए जमीन को अधिग्रहण करने व उसके लिए मुआवजा देने की बात की, ताकि मेडिकल कॉलेज को जाने का रास्ता सुगम हो सके।
Union Minister saw the land of dausa Medical College
पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करना चिकित्सा क्षेत्र में क्रांति है। आने वाली पीढ़ी को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुविधा मिलेगी। देश की सरकार विकास की पथ पर अग्रसर है। प्रत्येक जिले में प्राइवेट व सरकारी मेडिकल कॉलेज देने के लिए केन्द्र सरकार कृत संकल्पित है, उसी दिशा में कार्य किया जा रहा है।
महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास में पार्टी लाइन से ऊपर उठकर आमजन की सेवा करने का कार्य राजनेताओं का होना चाहिए। दौसा जिले की जनता के लिए आज का दिन शुभ है। केन्द्र व प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयासों से क्षेत्र को मेडिकल उच्च शिक्षा के लिए नए आयाम मिलने जा रहे हैं। सांसद जसकौर मीणा ने कहा कि देश में हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की केंद्र सरकार की घोषणा पर दौसा की डीपीआर नहीं बनी थी। इसके लिए उन्होंने केंद्र के स्वास्थ्य मंत्री सहित प्रदेश सरकार से भी वार्ता की। राज्य सरकार ने समय रहते दौसा में मेडिकल कॉलेज की डीपीआर तुरंत बनाकर भेजी, इसके चलते मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास हो गया है। विधायक मुरारीलाल ने कहा कि दौसा जिले की विकास के लिए मेडिकल कॉलेज मील का पत्थर साबित होगा। चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार होगा।
इस दौरान बांदीकुई विधायक गजराज खटाना, जिला कलक्टर पीयूष सामरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रतन तिवाड़ी, सिकंदरा प्रधान सुल्तान बैरवा, दीनदयाल बैरवा, जिला परिषद सदस्य मेघराम नांदरी, सुरेंद्रसिंह गुर्जर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुभाष बिलोनिया, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. केसी शर्मा, जोपाड़ा सरपंच प्रयाग कंवर, बीडीओ नाहरसिंह मीणा, भाजपा मीडिया प्रभारी शिव शर्मा सहित दर्जनों लोग थे।
मेरे पौधे का भी ध्यान रखना
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. भारती ने पौधरोपण के बाद प्रदेश की मंत्री ममता भूपेश से कहा कि 'मेरे पौधे का ख्याल भी मंत्रीजी आपको ही रखना है। इस पर भूपेश ने सहमति जताई।
Union Minister saw the land of dausa Medical College