दौसा

राजस्थान में अनोखा प्रदर्शन, जिला कलक्ट्रेट के सामने बन गए मुर्गा

प्रदेश स्तरीय आह्वान पर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम दौसा जिले के राजस्थान विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक संघ ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

less than 1 minute read
Jul 15, 2022
dausa_.jpg
राजस्थान विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक संघ का अनोखा प्रदर्शन

दौसा। प्रदेश स्तरीय आह्वान पर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम दौसा जिले के राजस्थान विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक संघ ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। साथ ही कलक्ट्रेट के सामने मुर्गा बनकर सरकार के प्रति रोष प्रकट कर जगाने का अनोखा प्रदर्शन किया।

जिला अध्यक्ष दिनेश मीणा ने कहा कि विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक विगत लम्बे समय से स्थायीकरण को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन सभी सरकारों ने संविदाकर्मियों के साथ धोखा किया है। कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनावों से पहले विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायकों को स्थाई करने का वादा किया था, लेकिन अब तक सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। शीघ्र स्थाई नहीं किया गया तो 1 अगस्त से प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान कालूराम अगावली, अमरसिंह कसौटिया, सीमा मीना, सुगना मीणा, प्रभु मीणा, रमेश लवाण, महेश शर्मा, मोतीलाल बिलोनिया, रमेश लालसोट, रतिराम नांगल, बाबूलाल खेड़ा, राजूलाल महावर, राकेश शेखपुरा, बीना मीणा, प्रेमप्रकाश मीना, छुट्टनलाल मीणा, सम्पत्तलाल जोगी, वीरू गुर्जर, राजूलाल महावर, महेंद्र सिंह मीना, रामसिंह महावर, राजेश कुमार शर्मा, महेश कुमार सैनी आदि थे ।

Published on:
15 Jul 2022 09:34 am