दौसा

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी दबोचे, 8 मोटरसाइकिल बरामद

Vehicle thief gang busted, 3 accused arrested, 8 motorcycles recovered: कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

2 min read
Jul 26, 2020
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी दबोचे, 8 मोटरसाइकिल बरामद

दौसा. कोतवाली थाना पुलिस को वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में रविवार को सफलता मिली। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 8 मोटरसाइकिल बरामद की। गौरतलब है कि दुपहिया वाहन चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही थी। अब आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होने से लगाम लगने की उम्मीद है।

Vehicle thief gang busted, 3 accused arrested, 8 motorcycles recovered


पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज एस. सेंगथिर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसपी मनीष अग्रवाल के निर्देश पर कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मीना के नेतृत्व में वाहन चोरों को पकडऩे के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। एएसपी अनिलसिंह चौहान व सीओ नरेन्द्र इनखिया ने सुपरविजन किया। स्पेशल टीम कई दिनों से मुखबिरों से सूचना लेकर वाहन चोरी करने वाले संदिग्ध लोगों पर निगरानी रख रही थी।

23 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली की तीन जने बिना नंबर की बाइक से घूम रहे हैं तथा वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इस पर स्पेशल टीम ने घेराबंदी कर दौसा में आरोपी नाहरखोर्रा निवासी बाबूलाल मीना व महेन्द्र मीना तथा रामराज मीना निवासी कानेटी टोडाभीम को दबोच कर एक बाइक जब्त की। पूछताछ करने पर बाइक चोरों की निशानदेही पर कुल 8 बाइक जब्त की गई है।


कई थाना क्षेत्रों में की वारदात
आरोपियों ने जिले के कई थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के अलावा सदर दौसा, बांदीकुई सहित अन्य थाना इलाकों से बाइक चोरी करना आरोपियों ने कबूल किया है। आरोपियों से पूछताछ में और भी वारदातें खुलने की संभावना है।


तीन-चार हजार में बेचते थे
सीओ दौसा ने बताया कि चुराई बाइक को आरोपी 3-4 हजार रुपए में गांवों में बेच देते थे। इसके अलावा चेचिस को निकालकर सुनसान खाली कुएं में डाल देते व पाट्र्स को दूसरे वाहन में शिफ्ट कर देते थे। आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाके में नजर रखते थे। बाइक खड़ी कर जाने वाले पर एक जना निगरानी रखता था तथा दूसरा मास्टर चाबी से ताला खोलकर वाहन लेकर फरार हो जाता था।


पुलिस टीम को पुरस्कार
एसपी मनीष अग्रवाल ने वाहन चोर गिरोह को पकडऩे पर गठित टीम को हौसला अफजाई के लिए नकद पुरस्कार व प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की है। कोतवाल राजेश मीना के नेतृत्व गठित पुलिस टीम में कांस्टेबल रेवड़मल व कुम्हेर का विशेष योगदान रहा। इनके अलावा एसआई हरिकृष्ण तंवर, एएसआई रतनसिंह, कांस्टेबल बसंताराम, दशरथ सिंह, घनश्याम, विजय, हेमराज, प्यारेलाल, महेश, सुरेश व लक्ष्मीनारायण आदि शामिल थे।

Vehicle thief gang busted, 3 accused arrested, 8 motorcycles recovered

Published on:
26 Jul 2020 07:36 pm
Also Read
View All