दौसा

ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन की सुविधा

विधायक ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास
2 min read
Jul 18, 2018
Villagers will get access to traffic
ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन की सुविधा

बांदीकुई.

क्षेत्रीय विधायक डॉ.अलकासिंह गुर्जर ने सोमवार को क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास किया। विधायक ने बासड़ा से गावड़ी रोड का शिलान्यास, गुढ़ाआशिकपुरा में क्रमोन्नत हुई स्कूल का उद्घाटन एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर से बिवाई तक डामरीकरण सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को समान रखते हुए क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। इस मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह मानोता, सुशील खण्डेलवाल, महावीर रलावता, मक्खन नीलोज, सह प्रभारी सुभाष माल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष मनोज टोडवाल, किशनसिंह धपावन, राजेश मीणा, कंवरपाल खूंटला, गुढ़ाकटला मण्डल अध्यक्ष मुनीमसिंह, जिला परिषद सदस्य कविता बैरवा, धर्मसिंह बैरवा, देवीसहाय शर्मा भी मौजूद थे।

किसानों को सौंपे ऋण माफी प्रमाण-पत्र
लालसोट. सूरतपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में 434 सदस्यों के 99 लाख 56 हजार 418 रुपए के फसली ऋण माफ किए। मंगलवार को आयोजित शिविर में समिति अध्यक्ष रामकेश मीना, रामसिंह मीना, दौसा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी रमेशचन्द मीना, राजेश बैरवा, केन्द्रीय सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक सतीशचन्द शर्मा सहित संचालक मण्डल के सदस्य आदि ने किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र प्रदान किए।
इसी तरह तलावगांव ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से ऋण माफी शिविर का आयोजन किया गया। इसमें किसानों के एक करोड़ 49 लाख 10 हजार 160 रुपए के ऋण माफ किए गए। इस अवसर पर सहकारी अधिकारियों के अलावा आनन्दीलाल मीना, पप्पूलाल मीना, ओमप्रकाश शर्मा, हंसराज मीना, शंकर प्रजापत आदि मौजूद रहे।(नि.सं.)


316 किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित
गुढ़लिया-अरनिया. ग्राम पंचायत अरनिया के अटल सेवा केन्द्र पर मंगलवार को फसली ऋण माफी योजना 2018 के तहत शिविर आयोजित हुआ। समिति व्यवस्थापक महेश कुमार मीणा ने बताया कि शिविर में 316 सदस्येां को 73 लाख 34 हजार 730 रुपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर सरपंच लल्लूराम सैनी, समिति अध्यक्ष ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष श्रीनारायण गुर्जर, विश्राम गुर्जर, गोपाल बैरवा, विजेन्द्र कुमार शर्मा, महेश कुमार शर्मा एवं कालूराम पाराशर भी मौजूद थे।

Published on:
18 Jul 2018 12:07 pm