दौसा

गांवों की सरकार को चुनेंगे मतदाता, लालसोट की 37 ग्राम पंचायतों में मतदान आज

Voters will choose village government, Panchyat election tomorrow: सोमवार सुबह 7.30 बजे से क्षेत्र की सभी 37 ग्राम पंचायतों के 177 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू होगा

2 min read
Sep 27, 2020
गांवों की सरकार को चुनेंगे मतदाता, लालसोट की 37 ग्राम पंचायतों में मतदान आज

लालसोट. गांवों की सरकार यानि ग्राम पंचायत के सरपंच व वार्ड पंच के चुनावों के लिए वह समय आ गया है, जिसका पिछले करीब नौ माह से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। पहले पंचायत पुर्नगठन के चलते खड़़ी हुई कानूनी अड़चनों व बाद में कोरोना संक्रमण के चलते टले पंचायत चुनावों में सोमवार को सरपंच व वार्ड पंच के लिए मतदान होगा।

Voters will choose village government, Panchyat election tomorrow

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(एसडीएम) गोपाल जांगिड़ ने बताया कि सोमवार सुबह साढे सात बजे से क्षेत्र की सभी 37 ग्राम पंचायतों के 177 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू होगा। मतदान शाम साढे पांच बजे तक चलेगा, जिसके तुंरत बाद मौके पर ही मतगणना भी होगी। 29 सितम्बर को उपसरपंच का चुनाव संपन्न होगा। मतदान को लेकर उपखण्ड प्रशासन ने रविवार शाम तक सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है और सभी मतदान दल जिला मुख्यालय पर प्रशिक्षण के बाद देर शाम तक अपने अपने मतदान केंद्रों पर भी पहुंच चुके हैं। (नि.प्र.)

दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए बहुकोणिय मुकाबला हो रहा है। सरपंच पद के लिए सबसे अधिक 15 प्रत्याशी झापदा ग्राम पंचायत में चुनावी मैदान में हैं। लाखनपुर व चांदसेन ग्राम पंचायतों मेंं दो-दो प्रत्याशी ही चुनावी मैदान होने से यहां चुनावी मुकाबला कड़ा होगा। सरपंच के चुनावों में क्षेत्र के कई राजनीतिक दिग्गजों की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इन दिग्गजों ने अपने परिजनों को चुनावी मैदान में उतारा है। जिससे सभी की इन ग्राम पंचायतों के चुनावों पर लगी है। चांदसेन ग्राम पंचायत से कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष की पत्नी व चौण्डियावास ग्राम पचंायत से वरिष्ठ कांग्रेस नेता की पत्नी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा सबसे अधिक रोचक मुकाबला महारिया में देखा जा रहा है, जहां सेवानिवृत आईपीएस की पत्नी व पूर्व सरपंच और बॉर एसोसिएशन व वरिष्ठ कांग्रेस नेता की पत्नी के बीच टक्कर है। इसके अलावा महाराजपुरा ग्राम पंचायत से भाजपा के वरिष्ठ नेता ने इस बार अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा है।(नि.प्र.)

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुलिस प्रशासन की ओर से इस बार पंचायत चुनावों में सुरक्षा के कड़़़े इंतजाम किए गए हैंं। मतदान केंद्रों पर एक अधिकारी व चार जवान की तैनाती होगी इसके अलावा अतिसंवेदनशील घोषित की गई 8 ग्राम पंचायतों व संवेदीनशील 18 ग्राम पंचायतों पर अतिरिक्त जाप्ता तैनात रहेगा। लालसोट सीओ सतीश यादव ने बताया कि पंचायत चुनावों के लिए बांदीकुई सीओ संजय सिंह को सुपरवाइजर अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आधा दर्जन अधिकारियों को सुपरवाइजर अधिकारी नियुक्त किया गया है। मतदान के दौरान क्षेत्र में 18 मोबाईल पार्टी गश्त करेंगी। इसके अलावा आरएएसी व एसटीएफ के जवान भी तैनात रहेंगे। दूसरी ओर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर रविवार को लालसोट पुलिस थाने में एसीएम मिथलेश मीना की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा की। (नि.प्र.)

फैक्ट फाइल:
लालसोट पंचायत समिति चुनाव एक नजर में-

कुल ग्राम पंचायत- 37
वार्ड - 377

मतदान केंद्र -177
प्रत्याशी सरपंच पद- 282 प्रत्याशी

प्रत्याशी- वार्ड पंच- 535
मतदाता-

130314 कुल
69407 पुरुष

60906 महिला
1 मतदाता - थर्ड जेंडर

Voters will choose village government, Panchyat election tomorrow

Published on:
27 Sept 2020 06:56 pm
Also Read
View All