दौसा

महिलाओं का फूटा रोष, नगर पालिका कार्यालय के सामने किया रोड जाम

Water problem in lalsot, raod block by Womens: पेयजल की लाइन नहीं डालने से रोष, एक माह बाद दोबारा रोड पर उतरी  

2 min read
Mar 19, 2021
महिलाओं का फूटा रोष, नगर पालिका कार्यालय के सामने किया रोड जाम

लालसोट. शहर के वार्ड 22 स्थित प्रतापनगर में पेयजल लाइन नही डाले से व्याप्त पेयजल संकट से त्रस्त महिलाओं का रोष एक बार फिर फूट पड़ा। क्षेत्र की महिलाओं ने शुक्रवार दोपहर नगर पालिका कार्यालय के सामने एनएच 11 ए जाम लगा दिया। गौरतलब है कि प्रतापनगर निवासी ये महिलाएं एक माह पूर्व 18 फरवरी को भी नगर पालिका कार्यालय के सामने रोड जाम कर चुकी है और अपनी पीड़ा के बारे में उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना व स्थानीय अधिकारियों को भी अवगत करा चुकी है। उसके बाद भी इस क्षेत्र में पेयजल की लाइन नहीं बिछाई है।

Water problem in lalsot, raod block by Womens

क्षेत्र की दर्जनों महिलाएं नगर पालिका कार्यालय पर जा पहुंची और कार्यालय के सामने एनएच 11 ए पर मानव श्रृखंला बनाते हुए रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान सम्पूर्णा देवी,अर्चना शर्मा, बबली,भोला, छोटा ,कमला,झूथीदेवी, तुलसी ,भूली, शीला देवी,कृष्णा देवी, गुड्डीदेवी, प्रतिभा समेत अन्य महिलाओं का कहना था कि प्रतापनगर कॉलोनी को बसे कई साल गुजरने के बाद आज तक वहां पेयजल की लाइन नही ंडाली है। यहां लगा सिंगल प्वाइंट भी बंद पड़ा है। इससे वे पानी के लिए भटकने को मजबूर है। महिलाओं का कहना था कि वे इस बारे कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत करा चुकी है और गत माह रोड जाम करने के बाद अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उनके क्षेत्र में पेयजल लाइन डाले जाने का कार्य शुरू होने के बाद ही वे रोड़ से हटेंगी।

जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाइश करते हुए मौके पर ही विभाग के अधिकारियों को बुलाने का भरोसा दिया, इसके बाद सभी महिलाएं रोड से हट गई। करीब आधा घंटे तक रहे इस जाम के चलते रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें भी लग गई। बाद में पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया।(नि.प्र.)

पालिका कार्यालय अभियंता और पार्षद
मामले की जानकारी मिलते ही जलदाय विभाग के सहायक अभियंता अंकित जैन व वार्ड पार्षद कन्हैयालाल सैनी भी नगर पालिका कार्यालय पर जा पहुंचे। सहायक अभियंता ने महिलाओं को बताया कि मौके पर विवाद के चलते अब तक लाइन नही डाली जा सकी है, अब प्रशासन की मदद से पाईप लाईन डाली जाएगी। नगर पालिका द्वारा देखरेख नही किए जाने से सिंगल प्वाइंट बंद पड़ा है। एक सप्ताह में पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू कराने का भरोसा देने के बाद पूरा मामला शांत हो सका।(नि.प्र.)

Water problem in lalsot, raod block by Womens

Published on:
19 Mar 2021 07:30 pm
Also Read
View All