दौसा

पढ़ाई से ही समाज का कल्याण –  गहलोत

सैनी समाज छात्रावास का लोकार्पण
2 min read
Jul 06, 2018
Welfare of society from study - Gehlot
पढ़ाई से ही समाज का कल्याण -  गहलोत

दौसा.

महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी समाज छात्रावास का लोकार्पण गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पढ़ाई से ही समाज का कल्याण संभव है। छात्रावास निर्माण में सहयोग करने वालों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यहां रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र देश के विकास में भागीदारी निभाएं। इससे पूर्व गहलोत का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने महात्मा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पौधा लगाया।

इस मौके पर अलवर सांसद डॉ. कर्णसिंह यादव, ममता भूपेश, मुरारीलाल मीना, गुलाब गहलोत प्रदेशाध्यक्ष माली महासभा, संरक्षक ओंकाराराम सैनी, करतारसिंह सैनी करौली, छात्रावास समिति जिलाध्यक्ष छोटूराम सैनी, कोषाध्यक्ष रंगलाल सैनी, सचिव लल्लूप्रसाद सैनी, सैनी समाज के जिलाध्यक्ष कैलाश सैनी, महिला जिलाध्यक्ष भावना सैनी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेणू कटारिया, गोविन्द सैनी, खैरातीलाल सैनी, राजेन्द्रप्रसाद सैनी, डीपी सैनी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। इससे पूर्व महिला कांग्रेस ने अशोक गहलोत का सोमनाथ चौराहे पर स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रेणू कटारिया, नगर अध्यक्ष रुकमणि गुप्ता, जलजीत मीना, सुनीता शर्मा, सितारा बेगम, नब्बे महावर, अंजू सैनी, मनोहरलाल गुप्ता, बनवारीलाल सैनी आदि मौजूद थे।

पार्षद व संवेदककर्मी में कहासुनी
दौसा. शहर के गुप्तेश्वर रोड पर गौरव पथ के लिए नाला निर्माण के दौरान गुरुवार को एक पार्षद एवं ठेकेदारकर्मियों में कहासुनी हो गई। हाथापाई तक की नौबत आ गई। बाद में मौजूद लोगों ने समझाकर मामला शांत कराया।

चोरी करते दो युवकों को दबोचा
लालसोट. शहर के गंगापुर सिटी रोड स्थित श्याम मंदिर के पीछे एक मकान के बाहर खड़ी बाइक से बैग चुराते दो युवकों को लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। सजगता से चोरी का प्रयास विफल हो गया। (नि.प्र.)

संत गाडगे को भारत रत्न दिलाने की मांग
दौसा. उड़ान धोबी सेवा संस्थान की ओर से संग गाडगे को भारत रत्न दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष विनेशकुमार वर्मा ने बताया कि स्वच्छता जनक होने के कारण मूर्ति लगाने, जयन्ती पर स्वच्छता दिवस मनाकर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने, संत गाडगे धोबी कल्याण बोर्ड गठित करने एवं भारत रत्न दिलाने की मांग की है। इस मौके पर ओमप्रकाश, राकेश, मुकेश आदि थे।

Published on:
06 Jul 2018 12:12 pm