दौसा

लालसोट में कांग्रेस दुबारा काबिज होने के प्रयास में तो भाजपा बीस साल का इंतजार मिटाने को तैयार

बिछने लगी चुनावी बिसात: मैदान में चेहरे पुराने, मुकाबला नया

2 min read
Nov 01, 2023
लालसोट शहर का विहंगम दृश्य

दौसा. भले ही किसान वर्ग फिलहाल खेती बाड़ी में और व्यापारी व अन्य वर्ग दिवाली की तैयारियों में जुटा है, लेकिन विधानसभा चुनावों की रणभेरी बजने के साथ अब धीरे धीरे चुनावी माहौल बनने लगा है। लालसोट विधानसभा सीट पर पांच साल बाद इस बार भी गत चुनावों के पुराने चेहरों के बीच ही चुनावी मुकाबला होने जा रहा है।

कांग्रेस ने लालसोट विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक व गहलोत सरकार में चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीना को अपना प्रत्याशी बनाया है तो भाजपा ने एक बार फिर रामबिलाश मीना को प्रत्याशी बनाया है। लालसोट विधानसभा क्षेत्र में लालसोट व रामगढ पचवारा दो उपखण्ड क्षेत्र के 2 लाख 53 हजार 405 मतदाता हैं। जिनमें से 1 लाख 34 हजार 845 पुरुष, 1 लाख 18559 महिला व एक थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

आगामी 25 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए कुल 264 बूथ बनाए गए है। इस विधानसभा सीट पर अब तक हुए चुनावों में सर्वाधिक छह बार कांग्रेस को जीत मिली है, जबकि भाजपा व राजपा को एक-एक बार ही जीत मिली है। भाजपा ने इस सीट पर पहला और अंतिम चुनाव सन 2003 में जीता था। इसके बाद भाजपा यहां से लगातार तीन चुनाव हार चुकी है, जिसके चलते बीस साल बाद भाजपा को लालसोट सीट से अपनी दूसरी जीत का इंतजार है।

गांवों में लग रहा जमघट लालसोट विधानसभा सीट पर कांग्रेस व भाजपा की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा करने के बाद ही दोनों ही दलों के प्रत्याशियों ने देवी देवताओं को ढोक लगाने के बाद अपना जनसंपर्क अभियान शुरू करते हुए मतदाताओं के समक्ष पहुंचना शुरू कर दिया है। नामांकन से पूर्व प्रत्याशियों ने गांवों का दौरे करते हुए मतदाताओं के मन टटोलना शुरू कर दिया है।

इनके दौरों से गांवों में चुनावी फिजां बनने लगी है। फिलहाल जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशियों को समर्थन भी मिल रहा है, मतदान का दिन नजदीक आने के साथ ही गांवों में चुनाव प्रचार की रंगत और अधिक बढती नजर आएगी।

अब तक निर्वाचित विधायक

वर्ष- विधायक

1951- रामकरण जोशी

1957 - प्रभुलाल

1962 - रामसहाय

1967 - शंभूराम

1972 -मीठालाल

1977 -हरसहाय

1980 -रामसहाय सोनड़

1985 -परसादीलाल

1990 -परसादीलाल

1993 -परसादीलाल

1998 -परसादीलाल

2003 -वीरेन्द्र

2008 -परसादीलाल

2013- डॉ. किरोड़ीलाल

2018 -परसादीलाल

किस आयु वर्ग के कितने मतदाता

18-19 12062

20-29 71086

30-39 54251

40-49 37818

50-59 36286

60-69 23639

70-79 12564

80 प्लस 5699

Published on:
01 Nov 2023 03:24 pm
Also Read
View All