
सिकंदरा. सिकंदरा गुर्जर स्मारक पर विभिन्न परीक्षाओं की मांग को लेकर एसबीसी चयनित अभ्यर्थियों व गुर्जर समाज के लोगों को क्रमिक अनशन 20वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को अभ्यर्थियों ने सरकार की सद्बुद्धि व नियुक्ति के मामलेे में सफलता के लिए धरना स्थल पर रामायण के पाठ शुरू किए। बासड़ा गांव के 11 महिला-पुरुष भी क्रमिक अनशन में बैठे।
सुबह 10 बजे व्याख्याता भर्ती संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष देवराज चाड़ व उनकी पत्नी ममतासिंह बैंसला सहित अन्य अभ्यर्थियों ने विधिवत पूजन के साथ रामायण का पठन शुरू किया। अभ्यर्थियों ने बताया कि धरना स्थल पर प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक रामायण पठन किया जाएगा। अभ्यर्थियों ने बताया कि नियुक्ति के मामले सरकार असंवेदनशील हो चुकी है। रामायण पठन कर भगवान से सरकार को सुद्बुद्धि देने की कामना की है। इससे अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्ति मिल सके।
धरना स्थल पर शादी करने वाले अभ्यर्थी देवराज की पत्नी ममताङ्क्षसह ने कहा कि एक ओर सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है, वहीं प्रदेश के चार हजार युवाओं के भविष्य पर तलवार लटकी हुई है। नियुक्ति की मांग को लेकर सिकंदरा में गुर्जर समाज की महिलाएं अनशन पर बैठी हंै। इसके बाद भी प्रदेश की मुख्यमंत्री नींद में सोई हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जल्द समस्या का निराकरण कराए, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
सोमवार को धरना स्थल पर अभ्यर्थी सुरभि, श्योदान करौली, रामविलाश गुर्जर जयपुर, नरसी गुर्जर व विश्राम गुर्जर अलवर तथा बासड़ा गांव के कजोड़ पटेल, हरिसिंह बासड़ा, राजेन्द्र, मोहनलाल, रघुवीर, हरिमोहन, लक्ष्मण, सुमेर दडगस, शीला देवी, यशोदा देवी व रुपन्ता देवी क्रमिक अनशन पर बैठी।
धरना स्थल पर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश प्रवक्ता हिम्मतङ्क्षसह पाड़ली, राजस्थान गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र खूंटला, भारतीय किसान गुर्जर महासभा प्रदेशाध्यक्ष गिर्राज घुरैया, रामप्रसाद पटेल आदि मौजूद थे। मंगलवार को गिरधपुरा गांव के महिला-पुरुष अभ्यर्थियों के साथ क्रमिक अनशन पर बैठेंगे।