
बांदीकुई. अहमदाबाद-आगरफोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला यात्री के सफर के दौरान प्रसव पीडा़ शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार महिला यात्री नीतू सिंह अपने 12 वर्षीय भाई के साथ अपने घर पापरी नगर आगरा की ओर अहमदाबाद - आगराफोर्ट एक्सप्रेस के एस - 8 डिब्बे में बर्थ संख्या 10 व 12 पर सफर कर रही थी। इस दौरान करीब साढ़े चार बजे बांदीकुई से गुजर रही ट्रेन में प्रसव पीडा़ होने पर रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन को रुकवाकर महिला को अस्पताल पहुंचाकर सुरक्षित प्रसव करवाया।
नॉन स्टोप ट्रेन को 10 मिनट रोका
बांदीकुई जक्शन पर नॉन स्टॉप गुजर रही एक्सप्रेस ट्रेन में बांदीकुई जक्शन पर मौजूद रेलकर्मियों को ट्रेन के टी.टी.ई. के द्वारा महिला के प्रसव पीड़ा की सूचना मिलने पर स्टेशन मास्टर द्वारा अहमदाबाद-आगरफोर्ट ट्रेन को रुकवाया गया। साथ ही सामाजिक दायित्व निभाते हुए कअकेली 12 वर्षीय भाई के साथ सफर कर रही महिला को एम्बुलेंस की मदद से बांदीकुई सीएचसी पहुंचाया। इस दौरान रेलवे अस्पताल से सूचना पर चिकित्सक भी मौके पर पहुंचे और महिला की जांच की। महिला ने सीएचसी में मंगलवार को एक बेटे को जन्म दिया। इससे पूर्व भी बांदीकुई जंक्शन के रेलकर्मियों ने ट्रेन में बच्चे को जन्म देने वाली महिला की मदद की। इस मौके पर स्टेशन मास्टर, आरपीएफ व जीआरपी के जवान सहित अन्य मौजूद रहे।
रोडवेज बुकिंग एजेंट ने एसपी के समक्ष लगाई गुहार
एसआई द्वारा मारपीट व अभद्रता करने का मामला
मेहंदीपुर बालाजी. कस्बे में राजस्थान रोडवेज के बुकिंग एजेंट से बालाजी थाने के एसआई द्वारा गत दिनों की गई मारपीट व अभद्रता के मामले में पीडि़त ने एसपी के समक्ष गुहार लगाई है। पीडि़त पवन कुमार शर्मा निवासी ठीकरिया सिकराय दौसा व नवल किशोर मीणा निवासी मीणा सीमला तहसील सिकराय जिला दौसा ने बताया कि उन्हें राजस्थान परिवहन निगम लोहागढ़ डिपो की तरफ से बुकिंग एजेंट व बुकिंग प्रभारी नियुक्त कर रखा है तथा 10 वर्षों से लगातार राजस्थान रोडवेज बसों की बुकिंग करके बालाजी से दिल्ली भेजते हैं। राजस्थान रोडवेज की तरफ से किराए की जगह ले कर बस स्टैंड बना रखा है। जिसमें यात्रियों को बैठने की व सुलभ शौचालय की व्यवस्था कर रखी है राजस्थान रोडवेज की बसें बस स्टैंड से संचालित होती है, लेकिन निजी व प्राइवेट बसें महंत किशोरपुरी चिकित्सालय के सामने से तथा पुलिस की अनदेखी के चलते अंदर बाजार से सवारियां भरकर संचालित होती है निजी बसों का ना कोई टैक्स ना कोई बालाजी से दिल्ली का परमिट है। इनकी वजह से राजस्थान रोडवेज को लाखों रुपए की राजस्व हानि होती है। राजस्थान रोडवेज की राजस्व हानि को रोकने के वजह से रात्रि में राजस्थान रोडवेज की बसों को महंत किशोर पुरी चिकित्सालय के सामने लगाने के लिए गुरुवार रात्रि 9 बजे अलवर डिपो की बस को भरने के लिए चिकित्सालय के सामने गए। जहां वे दोनों अलवर डिपो की रोडवेज बस का टिकट काट रहे थे। उसी दौरान वहां पर थाने की गाड़ी लेकर स्टाफ सहित एएसआई फतेहसिंह पहुंचे। उन्होंने बताया कि एएसआई ने अभद्रता कर मारपीट की ओर गाड़ी में बैठा लिया ओर यहां से प्राइवेट गाडिय़ां संचालित होने की बात कहकर धमकाया।
राजस्थान रोडवेज परिचालक अशोक गुप्ता का कहना है कि एएसआई फतेह द्वारा बुकिंग एजेन्ट से मारपीट व अभद्रता के मामले में एसपी को परिवाद दिया है। कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा तथा राज्यपाल, परिवहन मंत्री को ज्ञापन भी दिया जाएगा।