दौसा

महिलाओं ने जीते फिट लेडी अवार्ड

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Jan 21, 2019
fit lady
महिलाओं ने जीते फिट लेडी अवार्ड

दौसा. शहर के लालसोट रोड स्थित श्रीकृष्ण हॉस्पिटल में रविवार को स्वास्थ्य, सौन्दर्य एवं बौद्धिक विकास के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फिट लेडी अवार्ड प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। मुख्य अतिथि शिक्षाविद् डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता रहे। मिसेज इंडिया दीप्ति चौधरी एवं डॉ. संजय सकरवाल ने 15 से 25 वर्ष की जूनियर एवं 26 से 40 वर्ष की सीनियर महिलाओं का जूरी के चयन के उपरान्त फिट लेडी अवार्ड से नवाजा।


चयन समिति ने निर्धारित मापदण्डों के आधार पर जूनियर एवं सीनियर श्रेणी की क्रमश: छह-छह महिलाओं का प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार के लिए चयन किया। फिट लेडी अवार्ड सीनियर श्रेणी में प्रथम सविता खण्डेलवाल रही एवं जूनियर श्रेणी में प्रथम कोमल जोनवाल रही। द्वितीय पुरस्कार के लिए सीनियर श्रेणी में स्वेता सेहरा व जूनियर में कृतिका बंसीवाल रही। बेस्ट आईज का पुरस्कार कल्पना बिरला को सीनियर श्रेणी व साबिया खान को जूनियर श्रेणी में दिया गया।


अस्पताल निदेशक डॉ. कृष्णदत्त शर्मा ने बताया कि बेस्ट हेयर अवार्ड सीनियर श्रेणी में अनामिका शर्मा व जूनियर में स्नेहा शर्मा को मिला। बेस्ट ड्रेस के लिए सीनियर में कल्पना शर्मा व जूनियर श्रेणी में काजल बंसीवाल को दिया गया। बेस्ट स्माइल के लिए सीनियर में आशा दुबे व दिव्या शर्मा रही। मिसेज इण्डिया ने महिलाओं को ब्यूटी-टिप्स दिए। शंकाओं का समाधान किया गया। विजेता महिलाओं को पुरस्कार दिए गए।

सात महिलाओं के साथ सैल्फी एवं फोटो लेकर प्रोत्साहित किया


मिसेज इण्डिया ने पॉलीथिन मुक्त दौसा अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाली सात महिलाओं के साथ सैल्फी एवं फोटो लेकर प्रोत्साहित किया। चयन समिति में मिसेज इंडिया दीप्ति चौधरी, डॉ. संजय सकरवाल, डॉ. नीरू तिवाड़ी, डॉ. ओपी गुप्ता, वन्दना शर्मा, मृदुरा सकरवाल शामिल थे। हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर कास्मेटिका की ओर से जूनियर व सीनियर श्रेणी के प्रथम विजेता को 5-5 हजार व द्वितीय श्रेणी के विजेता को 2500-2500 रुपए का पुरस्कार दिया। अशोक खेड़ला ने मंच संचालन किया।

Updated on:
21 Jan 2019 08:52 am
Published on:
21 Jan 2019 08:52 am