दौसा

डांडिया महोत्सव में महिलाओं ने किया गरबा नृत्य

Women perform garba dance at Dandiya Festival: मां अम्बे के चित्र के समक्ष दीप जलाकर महिलाओं ने हाथों में दीपक लेकर आरती की।
2 min read
Oct 07, 2019
डांडिया महोत्सव में महिलाओं ने किया गरबा नृत्य
डांडिया महोत्सव में महिलाओं ने किया गरबा नृत्य

बांदीकुई. राजस्थान ब्राह्मण महासभा एवं परशुराम सेना के संयुक्त तत्वावधान में चतुर्थ डांडिया महोत्सव का आगाज शनिवार शाम भाण्डेड़ा रोड स्थित परशुराम जनोपयोगी भवन में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां अम्बे व परशुराम भगवान के चित्र के समक्ष दीप जलाकर महिलाओं ने हाथों में दीपक लेकर आरती के साथ की। इसके बाद रंग-बिरंगी भव्य आतिशबाजी की गई।

Women perform garba dance at Dandiya Festival

कार्यक्रम संयोजक बबलू पंडित ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राजस्थान ब्राह्मण महासभा कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष दीक्षांत शर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष अरूण गौड़, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शारदा शर्मा, प्रदेश महामंत्री जीके गौड, गोपाल शर्मा, बीकानेरी स्वीट्स निदेशक नीतू राजपुरोहित, दिल्ली पब्लिक स्कूल निदेशक घनश्याम शर्मा, आश्रम दा स्कूल निदेशक नीतू शर्मा, शर्मा स्वीट्स निदेशक सीताराम शर्मा, देवेन्द्र केशेापुरा एवं हेमलता जैमन थे।

समारोह में राजस्थानी, फिल्मी एवं लोकगीतों पर महिलाओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। महिला मण्डल संयोजक सीमा अवस्थी ने बताया कि समारोह में विजेता व उप विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिला ग्रुप में राधिका ग्रुप प्रथम व वैष्णवीग्रुप द्वितीय व मां जगदम्बे तृतीय, बालिका वर्ग में शैल पुत्री ग्रुप प्रथम व शिशु वर्ग में मां काली व अम्बे ग्रुप विजेता रहे।

इसके साथ ही महोत्सव में भाग लेने वाले सभी संभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। समारोह में राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष जगदीश गुरू, प्रदेश संयुक्त मंत्री पं.अम्बिकेश्वर शर्मा, नगर अध्यक्ष राधामरण तिवाड़ी, पालिका उपाध्यक्ष मनोज पटेल, महामंत्री विजेन्द्र मुही, साहिल मिश्रा, अनमोल अवस्थी, रवि पालीवाल, पवन शर्मा, राजेश पाराशर, अरूण गोरला, लक्ष्मीनारायण अगावली, सुनील चौबे, शशिकांत शास्त्री, साधना शर्मा, Óयोति शर्मा, निरुपमा मिश्रा, गुडडी पण्डा ने भी सहभागिदारी निभाई। मंच संचालन अरुण द्विवेद्वी ने किया।


इसी प्रकार देसी रंगरेज टीम की ओर से गुजरात रो खास डांडिया रो रास के तहत सिकंदरा रोड पर डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.अलकासिंह ने दीप प्रÓÓवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। नवीन कुमार व योगेश सैनी ने बताया कि समारोह में पार्षद संतोष महावर ने मिस डांडिया शिवानी माल, मिस बेबी गर्ल तेजस्वनी शर्मा, बेबी गर्ल डांस आयुषी जारवाल, बेस्ट कपल डांस प्रिया सैनी, दिव्या सैनी, बेस्ट ड्रेस लक्ष्मी जायसवला, बेस्ट ग्रुप रिद्धी सिद्धी, बेस्ट डांस शिवानी माल, आयुषी शुक्ला व सुपर मम्मी डांस किरण गुर्जर मिस डांस क्वीन गरिमा छीपा रही।


वहीं प्रताप आदर्श विद्या मंदिर की स्मार्ट स्टेप्स स्कूल में भी डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत जिला प्रमुख गीता खटाना, उपखण्ड अधिकारी पिंकी मीणा, पार्षद सुमनलता शर्मा व स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महेन्द्र जैन ने दीप जलाकर की। इस मौके पर ललित शर्मा, महेश शर्मा व अनिल शर्मा भी मौजूद थे।

Women perform garba dance at Dandiya Festival

Updated on:
07 Oct 2019 07:52 am
Published on:
07 Oct 2019 07:52 am