दौसा

लालसोट में दुकानों से सामान पार करने वाला महिला गिरोह सक्रिय

रंगे हाथों पकड़े जाने पर भागी महिलाएं, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

2 min read
Aug 20, 2021
लालसोट में दुकानों से सामान पार करने वाला महिला गिरोह सक्रिय

दौसा. लालसोट शहर में इन दिनों में दुकानों से सामान पार करने वाला महिला गिरोह सक्रिय है। यह महिला गिरोह शहर के गंगापुर रोड पर श्याम मंदिर के पास स्थित पतंजलि स्टोर पर चार महिलाओं का एक गिरोह जा पहुंचा, सामान पार करते इन महिलाओं को पकड़ लिया गया, पकड़े जाने पर ये महिलाएं मौके से भाग छूटी, लेकिन उसके बाद भी ये महिलाएं घी के दो पैकेट तो पार ही कर ले गई। यह पूरी घटना वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
स्टोर संचालक रवि अग्रवाल ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे उनके स्टोर में एक युवती समेत दो महिलाओं ने प्रवेश करने के बाद स्टोर की रैक में मौजूद सामान को देखना शुरू कर दिया। इस दौरान इन महिलाओं ने मौका देख कर अपने कपड़ों में सामान भी छुपाना शुरू कर दिया।
कुछ देर बाद जब स्टोर के एक कार्मिक को कुछ शक हुआ तो वह मौके पर जा पहुंचा। इसी दौरान वे भी भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद रंगे हाथ पकड़े जाने पर इन महिलाओं ने हड़बड़ाते हुए सामान को दोबारा रखने लगी, एक दो सामान तो कपड़ों से जमीन पर भी गिरा दिए। इसी दौरान दो अन्य महिलाएं भी स्टोर में प्रवेश कर गई, हंगामा होता देख, ये सभी चारों महिलाएं मौके से एक ई रिक्शा में बैठ कर भाग छूटी। स्टोर संचालक रवि अग्रवाल ने बताया कि उनकी सगजता के बाद भी ये महिलाएं घी के दो डब्बे ले जाने मेें कामयाब हो गई।
दूसरी ओर मामले को लेकर व्यापार महासंघ के मंत्री अरविंद आर्य ने बताया कि इन महिलाओं को पुरानी अनाज मंडी में घूमते हुए देखा गया है और इस घटना के बारे मेें लालसोट थाने पर भी पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी देते हुए कार्रवार्ई की मांग की।

चोरी के बाद युवक को पकड़ा, मारपीट कर पुलिस को सौंपा
मानपुर. मानपुर चौराहे पर थड़ी में रखे गल्ले से रुपए निकालने के बाद एक युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। बाद में मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मानपुर रोड पर पान मसाले की थड़ी पर राजेन्द्र मीणा निवासी लोटवाड़ा गल्ले में रखे 16 सौ रुपए की नकदी निकालकर फरार होनेे की कोशिश कर रहा था। तभी समीप बैठा थड़ी मालिक को पता लगने पर चिल्लाया तो आसपास के राहगीर व व्यापारियों ने राजेन्द्र को दबोच लिया और उसके साथ मारपीट कर नकदी बरामद की। पुलिस ने राजेंद्र व एक अन्य जने को हिरासत में लिया है। देर रात तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Published on:
20 Aug 2021 10:35 am
Also Read
View All