दौसा

राजस्थान में यहां 12 से ज्यादा दुकानों पर नकली नोटों से शॉपिंग कर गईं शातिर महिलाएं, इलाके में हड़कंप

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Oct 18, 2018
women shopped with fake currency, shopkeepers in shock
women shopped with fake currency, shopkeepers in shock

बांदीकुई/ दौसा। बांदीकुई के कोलवा थानान्तर्गत गुढ़लिया कस्बे से बीते बुधवार शाम दो महिलाएं करीब दर्जनभर दुकानों से नकली नोट थमाकर घरेलू सामान खरीद ले गईं। शक होने पर व्यापारी ने आस-पास लोगों को दिखाया तो नोट नकली पाए। इस पर व्यापारियों ने दोनों महिलाओं की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।


जानकारी के अनुसार शाम करीब 6 बजे दो महिलाएं मुंह पर स्कार्फ बांधकर आई और दर्जनभर दुकानों से 20 से 40 रुपए का सामान खरीदा। प्रत्येक दुकानदार को दो सौ रुपए का नोट दिया। सामान व बाकी रुपए लेकर महिलाएं चली गईं। इसी बीच व्यापारियों को शक होने पर जांच कराई तो नोट नकली होना पाया गया। इससे बाजार में व्यापारियों में भी हड़कम्प मच गया।


गुरुवार सुबह ये वाकया बाजार में चर्चा का विषय बना रहा। व्यापारियों ने हुलिये के आधार पर दोनों महिलाओं की तलाश की, लेकिन महिलाओं की कोई जानकारी नहीं लगी। व्यापारियों ने बताया कि महिलाओं ने स्टोर्स से सामान खरीदा। इस संबंध में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा प्रबंधक गुढ़लिया लोकेश यादव का कहना है कि जिन दुकानों पर दो सौ रुपए के नोट दिए गए हैं। वे नकली नोट हैं। प्रथम दृष्टया जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि इन नोटों की कलर कॉपी की गई है। उधर कोलवा थाना पुलिस इस मामले से अनभिज्ञता जता रही है। देर शाम तक किसी की ओर से शिकायत भी नहीं दी गई है।

Updated on:
18 Oct 2018 05:57 pm
Published on:
18 Oct 2018 05:57 pm