दौसा

कार्यकर्ता बूथ पर मुस्तैदी से कार्य करें

दौसा व लालसोट में भाजपा की बैठकें
2 min read
Oct 23, 2018
कार्यकर्ता बूथ पर मुस्तैदी से कार्य करें
कार्यकर्ता बूथ पर मुस्तैदी से कार्य करें

दौसा. यहां गुप्तेश्वर रोड पर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र दौसा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें केन्द्र से नियुक्त प्रभारी सुभाष आर्य ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ पर मुस्तैदी से कार्य करें। आगामी चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा, महेश यादव, जितेंद्र महनी अदि ने भी संगठन की मजबूती पर बल दिया। विधायक शंकर शर्मा ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को जमीनी धरातल पर रहकर कार्य करना है।

लालसोट. भारतीय जनता पार्टी विधान सभा क्षेत्र लालसोट के कार्यकर्ताओं की बैठक पृथ्वीराज गार्डन में आयोजित हुई। इसमें सुभाष आर्य ने कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर चुनाव में जुटें। बैठक में जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा ने कहा की आगामी विधानसभा जिले की पांचों सीटो पर भाजपा की जीत तय है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसकौर मीना, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र मीना, हरकेश मटलाना, रामबिलास मीना, सुमन खर्रा, डॉ. सुमन मीना, विजेंदर जोरवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रवि हाडा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रतनलाल सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष जगदीश सैनी, पार्षद कमलेश सैनी, कमलेश बंजारा, राजेश वैद्य, मनोहर बैरवा, बृजमोहन सैनी, रामफूल सैनी,चंद्रशेखर सोनी, मण्डावरी मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश सुरतपूरा, राहुवास मण्डल अध्यक्ष कन्हैयालाल मीना, रामगढ मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, नगर महामंत्री सत्यनारायण बोहरा, राजेन्द्र स्वामी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद कोराका आदि मौजूद थे।

कलाकारों ने किया मतदाताओं को जागरूक

सिकंदरा. मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कला जत्था टीम ने ब्राह्मण बैराड़ा व छोकरवाड़ा गांव में नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम कर मतदाताओं को जागरूक किया। स्वीप के सिकराय प्रभारी प्रेमप्रकाश सिंह उमरवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत ब्राह्मण बैराड़ा, बिन्दरवाड़ा व छोकरवाड़ा ग्राम पंचायत में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक आयोजित कर 7 दिसम्बर को मतदान के लिए प्रेरित किया।


इस दौरान मतदान का संकल्प भी दिलाया। प्रधानाचार्य देवेंद्र मिश्रा, पीओ मेघराम मीना, महिला पर्यवेक्षक सीमा जायसवाल, पटवारी हनुमान सिंह, ग्राम विकास अधिकारी वीना चौहान, मथुरालाल गुर्जर, शिव कुमार, शिंभूदयाल, हंसराज गुर्जर, बनालाल सैनी, रामभरोसी शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, सुमेर सिंह गुर्जर आदि मौजूद थे।

Published on:
23 Oct 2018 07:46 pm