
लालसोट. भाजपा नगर मण्डल की बैठक बडाया धर्मशाला में जगदम्बाप्रसाद अखण्ड की अध्यक्षता में हुई। इसमें 7 जुलाई को प्रधानमंत्री के जयपुर आगमन की तैयारियों के सम्बन्ध में चर्चा की गई। पूर्व मंत्री वीरेन्द्र मीना ने कहा विधानसभा क्षेत्र से 5 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने का लक्ष्य रखा है।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष जगदीश सैनी, नगर अध्यक्ष रवि हाड़ा, महामंत्री सत्यनारायण बोहरा, राजेन्द्र दास स्वामी, चुनाव सहायक शशिकान्त शर्मा, दिनेश जोशी, अम्बालाल सैनी, राकेश चण्डालिया, राममनोहर बैरवा, कमलेश बन्जारा, राजेश वैद्य, जगदीश हाडा, ब्रजमोहन हाडा, मदन लाल हट्टीका, मुरारी लाल जमात, बिरदी चन्द सैनी, गंगाधर सैन्ी, भजन लाल सैनी, अनिल बुर्जा, पुनीत बोहरा, अभिनव त्रिपाठी, भोला खां, सत्यनारायण शर्मा, ईश्वर दास स्वामी, मनोहर लाठीवला, गोपाल साहू, ब्रजमोहन सैनी, रामचरण बोहरा, सीता देवी, संजय पारीक, विष्णु सेडूलाई, हीरालाल पहाडिया मौजूद रहे।(नि.सं.)
सिकंदरा. भाजपा मण्डल सिकंदरा की बैठक सोनी धर्मशाला सिकंदरा में मण्डल अध्यक्ष रामावतार कसाना की मौजूदगी में हुई। इसमें सात जुलाई को जयपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन में अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी। मदनलाल सैनी को प्रदेशाध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
बैठक में मण्डल प्रभारी महेन्द्रसिंह खेड़ला, विधानसभा विस्तारक योगेश सैनी, श्रवण सूबेदार, रामचंद्र खूंटला, एडवोकेट जलसिंह कसाना, मानसिंह बुर्जा, करणसिंह भण्डारी, महेश मिश्रा, बीरबल गुर्जर, रामसिंह गावड़ी, विनोद शर्मा रायपुरा, पप्पू सैनी, हंसराजसिंह बींदरवाड़ा, धारासिंह दडग़स, बनवारी छोकरवाड़ा, आर पी सैनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष दुर्गादेवी, कैलाशी जांगिड़, सोनू सैनी, रेशम बैरवा, मदनङ्क्षसह, हरिसिंह कसाना आदि मौजूद थे।
लालसोट. रामगढ़ पचवारा भाजपा मंडल की बैठक में प्रधानमंत्री के जयपुर दौरे पर चर्चा की गई। इसमें वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र मीना, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, प्र्रवक्ता बाबूशंकर शर्मा, राकेश सामोत्या, राममनोहर शर्मा, नीलम सैन, बद्री मारवाड़ी, श्रीफूल मीना आदि ने विचार व्यक्त किए। (नि.प्र.)
नांगल राजावतान. उपखण्ड मुख्यालय पर रामकन्या महाविद्यालय में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मण्डल अध्यक्ष गैंदीलाल मीना की अध्यक्षता में हुई। इसमें सात जुलाई को जयपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा को लेकर चर्चा हुई। सभा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पहुंचने की रणनीति बनाई। महामंत्री विनोद शर्मा, उपाध्यक्ष अशोककुमार सैन, प्यारीवास सरपंच ओमप्रकाश मीना, बूथ अध्यक्ष गैंदीलाल मीना, जगदीश शर्मा चूडियावास, श्रीनारायण मीना नयावास, शंकरसिंह, उप सरपंच कमलेश शर्मा, राजेन्द्र सोनी आदि मौजूद थे।
मंडावर. यहां पंचायती धर्मशाला में भाजपा की बैठक हुई। इसमें संसदीय सचिव ओमप्रकाश हुड़ला ने बताया कि भाजपा द्वारा कराए गए विकास कार्यों के आगे कांगे्रस उम्मीदवार जीत नहीं सकता। भाजपा इस बार सत्ता में पुन: लौटकर इतिहास बनाएगी। उन्होंने सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए जिम्मेदारी सौंपकर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष डॉ. अजय शर्मा ने पंचायतवार जिम्मेदारी सौंपी।
इस दौरान विश्वनाथ नरूका, त्रिपुरारी लाल, प्रभातीलाल, पीआर सैनी, जितेन्द्र, रूपसिंह सैनी, राजेश, राकेश पटेल, ओमप्रकाश, त्रिलोक, मनमोहन, राकेश, अजय, भजनलाल, मुकेश आदि मौजूद थे। इधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधान राजेन्द्र मीना के नेतृत्व में प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के नियुक्त होने पर मिठाई बांटी व पटाखे चलाकर खुशी मनाई।