दौसा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदाता महासंपर्क में बजाए ढोल

दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया
2 min read
Nov 05, 2018
Workers cast drums instead of voters in the amphitheater
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदाता महासंपर्क में बजाए ढोल

सिकराय. भाजपा मंडल सिकराय कर ओर से मतदाता महासम्पर्क अभियान के तहत दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया गया। मंडल महामंत्री राजेश गौड़, प्रवक्ता दिनेश सैहणा ने बताया कि भाजपा जिला मंत्री सुरेशचंद बोहरा, मंडल अध्यक्ष नाथूलाल मीणा ने घर घर व मुख्य बाजार में व्यापारियों को दुपट्टा व दीपावली शुभकामना संदेश का पत्रक ढोल नगाड़े के साथ बांटे।इस दौरान ललित नट, गिरधारीलाल मिश्रा, श्याम गोलिया, मनीष जमैन, पुखराज मीणा, मोहन दाऊजी, तरुण शर्मा, दिनेश शर्मा, राहुल शर्मा नंदकिशोर जैन आदि मौजूद थे।
लालसोट. भारतीय जनता पार्टी के बूथ महासम्पर्क अभियान के तहत रविवार को लालसोट शहर के वार्ड नम्बर ९ में बूथ महासंपर्क अभियान की शुरुआत की गई। जिला संगठन प्रभारी प्रेम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में दर्जनो भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड नौ के घरों और दुकानों पर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क किया। वार्ड के धार्मिक स्थलो पर जाकर मत्था टेका। इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष रवि हाड़ा, नगरपालिका चेयरमैन जगदीश प्रसाद सैनी, विधानसभा विस्तारक हरिशंकर शर्मा, पार्षद सुरेश प्रजापत, नगर महामंत्री सत्यनारायण बोहरा, पूर्व पार्षद मदनलाल हट्टिका, पूर्व पार्षद मुरारी लाल सोनी, पूर्व पार्षद कौशल्यादेवी साहू, भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विनोद कोराका, करतारसिंह, जयप्रकाश शर्मा, लोकेश जोशी, कौटिल्य हाड़ा, हिमांशु जोशी, रवि शर्मा, विनोद सोनी, विष्णु सेडूलाई आदि मौजूद थे। इसी तरह विभिन्न गांवों एवं वार्डों में भी जनसम्पर्क किया।(नि.सं.)

कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान
लालसोट. कोटा सांसद व भाजपा पर्यवेक्षक ओम बिड़ला ने कार्यकर्ताओं से पूरी तरह चुनाव में जुटने व सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन को देने का आह्वान किया। सांसद सवाई माधोपुर से दौसा जा रहे थे।लालसोट में ठहरने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपा युवा नेता रामबिलास डूंगरपुर, शम्भूलाल कुईवाला, चन्द्रशेखर सोनी, प्रेम चौधरी, नन्दकुमार पांखला, भाजयुमो नगर अध्यक्ष विनोद कोराका, सत्येन्द्र सिंह पार्षद, ब्रजमोहन सैनी, कमलेश सैनी आदि मौजूद थे।मण्डी तिराहे पर भाजपा नेता व सरपंच संघ अध्यक्ष हरकेश मीणा के नेतृत्व में कोटा सांसद का स्वागत किया। इस दौरान रामप्रसाद बगडी, शिवशंकर जोशी, मुकेश रामगढ़, सरपंच देवीलाल, हंसराज सैनी, श्याम जांगिड़, रामखिलाडी आदि मौजूद थे।(नि.सं.)
ईवीएम की दी जानकारी: विधानसभा क्षेत्र बीएलओ भाग एक से १४० तक की बैठक रविवार को अशोक शर्मा राउमावि में आयोजित की गई। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम सुनील आर्य एवं नायब तहसीलदार रजनी मीणा ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के बारे में जानकारी दी। चुनाव कार्य के दौरान आने वाली समस्यां एवं उनके समाधान पर भी चर्चा की गई। फोटो परिचय पत्र का वितरण किया गया। स्वीप प्रभारी गोविन्दसहाय शर्मा, कमलेश बैरवा, मुरारी लाल मीना, रामवतार मीना, निरंजन मीना, सुरेश शर्मा, कैलाश शर्मा ने भी ईवीएम के बारे में बताया। स्वीप प्रभारी ने बताया कि सोमवार को भाग १४२ से २६२ तक के बीएलओ की बैठक होगी।

Published on:
05 Nov 2018 11:13 am