दौसा

सचिन पायलट से मिले कार्यकर्ता

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का दौसा क्षेत्र में जगह जगह स्वागत किया गया।
2 min read
Jun 29, 2018
sachin pilot
सचिन पायलट से मिले कार्यकर्ता

लालसोट. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का दौसा से बौंली जाते समय क्षेत्र में जगह जगह स्वागत किया गया। नयावास गांव में क्षेत्र की सीमा में प्रवेश करने पर उप जिला प्रमुख सीताराम मीना, ब्लाक अध्यक्ष रामवतार शर्मा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र पांखला, सोनू बिनोरी, राकेश जोशी एवं शंभूलाल सैनी समेत कई जनों ने स्वागत किया। डिडवाना बाईस मील पर नाथूलाल पटेल, पंचायत समिति सदस्य मालूसिंह, उप प्रधान किशनलाल मीना, राधामोहन मिश्रा समेत कई जनों ने स्वागत किया।

लालसोट शहर में बड़ाया धर्मशाला के पास पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना, प्रधान रामकली मीना, रामबिलाश खेमावास, दिनेश मिश्रा, घनश्याम शर्मा, सुदीप मिश्रा, महेश सोनी, ब्रजमोहन शर्मा, सुरज्ञान डोई, अंंशुल सोनी, प्रद्युम्न सिंह, अभिषेक जोशी, पदमचंद जैन, विनोद मीना, मदन पेंटर, रामफूल सैनी, रोहित पंसारी एवं बंटी लुहार आदि ने स्वागत किया। इसी तरह बड़ाया धर्मशाला पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पायलेट का स्वागत किया। इसके अलावा डंूंगरपुर, सलेमपुरा, राहुवास समेत कई गांवों में भी पायलट का स्वागत किया गया। (नि.प्र.)

बसवा. कस्बे में इंजीनियर वेद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों लोग गुरुवार सुबह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट से मिले। वे सुबह मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के लिए दिल्ली से बांदीकुई जाते समय जिले की सीमा पर कार्यकताओं से मिले। इसी प्रकार प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट से जिला प्रमुख गीता खटाणा, ममता भूपेश, जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओड भी बसवा बस स्टैण्ड पर भी लोगों के साथ पायलट से मिले।


नांगल राजावतान. उपखण्ड मुख्यालय पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पायलट का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पूर्व मंत्री मुरारीलाल मीना, एसटी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र मीना, हरिनारायण बारवाल, कैलाश बारवाल, तोफान मीना, विनोद राजपुरिया, कालूराम डीलर, राजेश धामाणी, पप्पूसिंह राजावत, रामजीलाल, मुकेश रैगर आदि थे।


सिकंदरा. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का सिकंदरा गांव में कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुल्तान बैरवा, वरिष्ठ कार्यकर्ता गंगाराम कसाना, रामकरण सैनी, गंगाधर सैनी, सेढूराम सैनी, पृथ्वीराज सरपंच मरियाड़ा, धर्मसिंह पांचोली, कप्तान डोई, गीता मीना सांथा, अजय बोहरा, सीताराम छोकरवाड़ा आदि ने पायलट का स्वागत किया।

Published on:
29 Jun 2018 08:27 am