दौसा

दौसा में मिला पीले रंग का दुर्लभ प्रजाति का कछुआ, देखने को उमड़ी लोगों की भीड़

दौसा के सैंथल रोड स्थित बजरंग नगर में पीले रंग का दुर्लभ कछुआ मिला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कछुए को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया।

less than 1 minute read
Aug 22, 2020

दौसा। शहर के सैंथल रोड स्थित बजरंग नगर में शुक्रवार सुबह पीले रंग का दुर्लभ कछुआ मिला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कछुए को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया।

जानकारी के अनुसार बजरंग नगर कॉलोनी का पानी एक खाली जगह पर एकत्र होता है। इस गंदे पानी में कछुआ तैरता हुआ दिखाई दिया। जैसे ही कॉलोनी के लोगों ने कछुआ देखा तो उसे लेने के लिए आपस में नोक-झोंक होने लगी। तभी किसी ने वन विभाग को सूचना दे दी।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कछुए को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। कछुए के ऊपर लगे कीचड़ को धोया तो वह पीले रंग का निकला। वन अधिकारियों ने बताया कि पीले रंग का कछुआ आमतौर पर दिखाई नहीं देता है। भारत में बहुत ही कम जगह ऐसा कछुआ पाया गया है।

इस मामले में उप वन संरक्षक वी. केतन कुमार ने बताया कि उन्होंने इस तरह का कछुआ पहली बार देखा है। यह दुर्लभ प्रजाति का है। कछुए को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सक को दिखाया गया।

मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरिधम तोमर से चर्चा के बाद कछुए को दौसा जिले के ही वन क्षेत्र में रखा जा रहा है। पूर्व में चिडिय़ाघर में भेजने की योजना थी, लेकिन कछुए को खुला वातावरण चाहिए। ऐसे में यह निर्णय किया गया है।

Published on:
22 Aug 2020 02:33 pm
Also Read
View All