देहरादून

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कांवड़ियों को ले जा रहा ट्रक पलटा, सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में बड़ा हादसा हुआ है। गंगोत्री जा रहे कांवड़ियों का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में कई श्रद्धालु घायल हो गए। इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया।
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2025, 3:01 PM IST
uttarakhand bus accident
PC: IANS

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में कांवड़ियों को ले जा रहा ट्रक पलट जाने के बाद अफरा-तफरी का माहौल है। हादसे में कई श्रद्धालु घायल हो गए हैं। इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला प्रशासन को घायलों को हर संभव उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सीएम धामी ने जिला प्रशासन को दिए निर्देश

सीएम धामी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जाजल फकोट के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। घायलों को हर संभव उपचार उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।''

एक्स सीएम ने भी किया पोस्ट

पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ''ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जाजल फकोट के पास हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना से मन अत्यंत दुःखी है। मां गंगा दिवंगत आत्माओं को शांति दें और परिजनों को संबल प्रदान करें। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करता हूं।''

एक यात्री की मौत, 14 लोग घायल

बताया जा रहा है कि ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाजल फकोट के बीच ड्राइवर ने अचानक से संतुलन खो दिया। जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई की ओर पलट गया। गनीमत की बात यह रही कि ट्रक ऊपर ही अटक गया। हादसे में एक यात्री की मौत की खबर है, जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है।

Updated on:
2 Jul 2025, 3:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘एयरलिफ्ट के लिए गुहार लगाती रहीं’ दो बेटियों को खोकर टूटे पिता, बोले- डोली में विदा करने का था सपना, अब कंधा देने की हिम्मत नहीं

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: उत्तराखंड में 3,172 किमी सड़कें और 19 पुलों को मिली मंजूरी की दिशा में बड़ी पहल

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’: श्रीनगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निकाली भव्य पदयात्रा

Badrinath Helicopter Crash : उत्तराखंड में बड़ा हादसा: बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत

उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी की टाइमिंग पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, आलोक शर्मा बोले- साजिश रची गई हो सकती है