18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttarakhand / Dehradun / उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी की टाइमिंग पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, आलोक शर्मा बोले- साजिश रची गई हो सकती है

उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी की टाइमिंग पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, आलोक शर्मा बोले- साजिश रची गई हो सकती है

कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी की टाइमिंग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सीबीआई के सामने पेशी और नार्को टेस्ट से पहले साजिश रची गई हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देहरादून

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 26 Oct 2026, 9:45 AM IST

Uttarakhand

अभिनेत्री उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर कहा कि इस गिरफ्तारी की टाइमिंग को लेकर कई बड़े सवाल उठ रहे हैं। किस समय, किन धाराओं के तहत और कहां शिकायत दर्ज कराई गई, और फिर अचानक गिरफ्तारी हो गई-ये सभी बातें अपने आप में कई सवाल खड़े करती हैं। मीडिया के माध्यम से पता चला था कि उर्मिला सनावर अगले दिन सीबीआई के सामने पेश होने वाली थीं। उन्होंने यह भी कहा था कि वे नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं।

'कानूनी प्रक्रिया का मामला, तथ्य आने पर फिर बोलेंगे'

ऐसे में प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि सीबीआई द्वारा उन्हें नार्को टेस्ट के लिए ले जाने से पहले ही कोई साजिश रची गई हो सकती है।हालांकि, यह कानूनी प्रक्रिया का मामला है और आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर हम दोबारा टिप्पणी करेंगे।

वनंत्रा रिसॉर्ट और जांच पर भी सवाल

कांग्रेस प्रवक्ता ने वनंत्रा रिसॉर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह से रिसॉर्ट को गिराया गया और पहले दिन से इस मामले की जांच जिस तरह हुई, उस पर भी सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के दबाव में उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच की मांग की गई थी।

जानें क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने, पांच करोड़ रुपये मांगने, संपत्ति अपने नाम करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रानीपुर पुलिस ने रविवार को अभिनेत्री उर्मिला सनावर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करके 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार इस मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की पुत्री दीपिका राठौड़ ने उर्मिला के खिलाफ रानीपुर कोतवाली शिकायत दर्ज कराई थी। दीपिका ने आरोप लगाया कि उर्मिला ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर उनकी और उनके परिवार की छवि धूमिल की। कॉल कर रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने और पांच करोड़ रुपये देने की मांग की। इसके अलावा उर्मिला ने सुरेश राठौड़ के परिवार को जान से मरवाने की धमकी भी दी। एसएचओ मनोहर भंडारी ने बताया कि केस दर्ज करने के 12 घंटे के भीतर आरोपी उर्मिला सनावर को सहारनपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उर्मिला के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया है।