15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देहरादून में भीषण हादसा: ट्रक का ब्रेक फेल, पेड़ से टकराने पर क्लीनर की मौके पर ही मौत

Road Accident: देहरादून में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। राशन सामग्री से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया और सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। हादसे में ट्रक के क्लीनर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
road accident

Road Accident, प्रतीकात्मक तस्वीर

Dehradun Truck Accident: उत्तराखंड के देहरादून में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। देहरादून के आशारोड़ी मार्ग पर राशन सामग्री से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिसके बाद अनियंत्रित होकर वाहन सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

क्लीनर की मौके पर ही मौत

हादसे में ट्रक के क्लीनर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। भिड़ंत के भयंकर असर से घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के तुरंत बाद हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं और लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह खबर अपडेट की जा रही है….

बड़ी खबरें

View All

देहरादून

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग