धामी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब SIR को लेकर विपक्ष लगातार सरकार और चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि SIR की प्रक्रिया के दौरान वास्तविक मतदाताओं के नाम भी प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, भाजपा का कहना है कि पारदर्शी और शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने के लिए SIR जरूरी प्रक्रिया है।