21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttarakhand / Dehradun / मां के अंतिम दर्शन कर खुद को संभाल नहीं पाए योगी, रातभर पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे

मां के अंतिम दर्शन कर खुद को संभाल नहीं पाए योगी, रातभर पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे

Yogi Mother Funeral: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। मां को अंतिम विदाई देते समय योगी भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देहरादून

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 21 Nov 2026, 9:19 AM IST

UP News

मां को अंतिम विदाई देते समय योगी भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े (Photo ANI)

CM Yogi Mother Savitri Devi Death: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का आज उत्तराखंड के हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया जाएगा। मां को आखिरी विदाई देते समय सीएम योगी भावुक हो गए। उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर माला चढ़ाई और कंधा भी दिया। सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह 10:45 बजे 91 साल की उम्र में निधन हो गया था। मां के निधन की खबर योगी को उस वक्त मिली, जब वह गोरखपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद वह उत्तराखंड पहुंचे और रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे।

मां के पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई

सीएम योगी अपनी मां के अंतिम दर्शन के दौरान काफी भावुक नजर आए। उन्होंने सावित्री देवी के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाए और माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने मां की अर्थी को कंधा दिया। उत्तराखंड के पंचूर में मां को अंतिम विदाई देते समय योगी कुछ देर तक पार्थिव शरीर के पास खड़े रहे और उसे एकटक निहारते रहे। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों और मां की देखभाल करने वाले लोगों से उनके अंतिम पलों के बारे में भी जानकारी ली।

रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे योगी

मां के निधन की जानकारी मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड पहुंचे थे। वहां पहुंचने के बाद वह काफी देर तक अपनी मां के पार्थिव शरीर के पास खड़े रहे। उन्होंने परिजनों और केयरटेकर्स से मां के अंतिम समय के बारे में पूछा। योगी रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने अन्न-जल भी ग्रहण नहीं किया। मां को खोने का दुख उनके चेहरे पर साफ दिखाई दिया।

खबर अपडेट हो रही है..