Pushkar Singh Dhami Srinagar March: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के तहत ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्य रूप से शिरकत की। इस दौरान श्रीनगर की सड़कों पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का उत्साह देखते ही बनता था। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करना, जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना और किसी भी प्रकार की अराजकता के खिलाफ कड़ा संदेश देना था।