देहरादून

मौसम रहेगा खराब : आज से पूरे हफ्ते बारिश की चेतावनी, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार, फिर बढ़ेगी ठंड

Weather Alert : मौसम कुछ ही घंटों के बाद करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने आज से पूरे सप्ताह राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई इलाकों में गर्जना के साथ आकाशीय बिजली कड़कने की चेतावनी भी जारी की है।
2 min read
Mar 10, 2026
An alert has been issued for rain and snowfall in the mountains in Uttarakhand for the entire week from today
उत्तराखंड में आज से हफ्ते भर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी हुआ है

Weather Alert : मौसम तेवर दिखाने को बेताब है। आज सुबह से ही राज्य के पर्वतीय इलाकों में हल्के बादल छाए हुए हैं। बता दें कि फरवरी अंतिम पखवाड़े से लेकर कल तक उत्तराखंड में दिन में चटख धूप खिल रही थी। इससे तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही थी। राज्य के मैदानी इलाकों में मई-जून जैसी गर्मी दस्तक दे चुकी थी। पहाड़ में भी ठंडा कम होने लगा था। यहां सुबह-शाम ही ठंड पड़ रही है। पहाड़ में दिन के वक्त लोग जैकेट-स्वेटर बगैर ही घूमते नजर आने लगे थे। लेकिन इसी बीच एक बार फिर से मौसम करवट बदलने जा रहा है। आईएमडी के मुताबिक एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इससे आज से लेकर 13 मार्च तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। आईएमडी के मुताबिक आज से 13 मार्च तक 38 सौ मीटर ऊंचाई तक वाले इलाकों में बर्फबारी और आकाशीय बिजली कड़कने की भी संभावना है। आईएमडी के मुताबिक बारिश और बर्फबारी के कारण दो-तीन दिन बाद राज्य अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट के भी आसार नजर आ रहे हैं।

14 मार्च से गति पकड़ेगी बारिश

मौसम आने वाले दिनों में उग्र रूप दिखा सकता है। मौसम विभाग ने आज से 13 मार्च तक राज्य के पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 14 मार्च से मौसम और भी विकराल रूप दिखा सकता है। उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले में बारिश हो सकती है। 15 मार्च को पहाड़ के सभी जिलों में झमाझम बारिश के आसार हैं। इस दिन यूएस नगर और हरिद्वार जिले में हल्की बारिश का अलर्ट है। वहीं 16 मार्च को हरिद्वार और यूएस नगर छोड़ राज्य के शेष सभी जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी हुआ है। 15 मार्च से राज्य  में 3500 मीटर ऊंचाई तक बर्फबारी की संभावना बन रही है।

Updated on:
10 Mar 2026 05:30 pm
Published on:
10 Mar 2026 05:28 pm
Also Read
View All