देहरादून

Badrinath Mandir Theft: बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन; मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल को न्यायिक हिरासत में 14 दिनों की जेल

Badrinath Dham Chadava Chori: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल (Pramod Nautiyal) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। चमोली जिला एवं सत्र न्यायालय ने प्रमोद नौटियाल को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया है।
2 min read
Jul 13, 2026
badrinath donation theft main accused pramod nautiyal arrested first statement
बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन (फोटो सोर्स-ANI)

Action Against Pramod Nautiyal: उत्तराखंड के बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल (Pramod Nautiyal Arrested) को गिरफ्तार करके चमोली के गोपेश्वर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी प्रमोद नौटियाल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

प्रमोद नौटियाल को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) और प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। बता दें कि चढ़ावा चोरी के मामले की जांच SIT कर रही है। जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

BKTC अध्यक्ष के PA के रूप में तैनाथ था प्रमोद नौटियाल

प्रमोद नौटियाल बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष के PA के रूप में तैनात थे। बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी का मामला सामने आन के बाद से प्रमोद नौटियाल फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने प्रमोद नौटियाल से बदरीनाथ थाने लाकर पूछताछ शुरू की। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

प्रमोद नौटियाल ने खुद को बताया निर्दोष

प्रमोद नौटियाल ने खुद को निर्दोष बताया है। रविवार देर रात गिरफ्तारी के बाद जब प्रमोद नौटियाल को पुलिस थाने लाया गया, तो पत्रकारों ने उनसे आरोपों पर सवाल किया। इस पर नौटियाल ने कहा कि मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप गलत हैं।

CCTV फुटेज के आधार पर हुई कार्रवाई

मंदिर समिति की शिकायत पर FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने चढ़ावा गणना स्थल पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज की विस्तृत जांच की। पुलिस का दावा है कि चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी की पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। जांच के दौरान प्रमोद नौटियाल का लैपटॉप और अन्य जरूरी सामान भी जब्त कर लिया गया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

Updated on:
13 Jul 2026 08:54 pm
Published on:
13 Jul 2026 08:23 pm
Also Read
View All
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल के बयान पर टिकी जांच! गिरफ्तारी के बाद क्या कुछ कहा?

Badrinath Donation Theft: बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, SIT ने कमेटी अध्यक्ष के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड के 15% गांव वीरान, पलायन से बदली देवभूमि की तस्वीर; बंद स्कूल, सूने घर और शादी को तरसते युवा

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: हरिद्वार में महामंडलेश्वर बोले- मंदिर पर सरकार का नियंत्रण न हो, साध्वी निरंजन ज्योति की मांग- पूरी व्यवस्था बदली जाए

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में पैसों के इस्तेमाल में गड़बड़ी, उत्तराखंड सरकार ने कार्रवाई के दिए आदेश