देहरादून

बद्री विशाल के दर्शन कर लौट रही बस पर गिरी चट्टान, अंदर फंसे हैं कई यात्री, रेस्क्यू जारी

Badrinath Highway Accident: एसडीआरएफ ( SDRF ) बस काटने के लिए कटर का इस्तेमाल कर रही है। इसके साथ ही क्रेन की सहायता भी ली जा रही है....

2 min read
Badrinath Highway Accident
बद्री विशाल के दर्शन कर लौट रही बस पर गिरी चट्टान, अंदर फंसे हैं कई यात्री, रेस्क्यू जारी

(देहरादून,हर्षित सिंह): बद्री विशाल के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस पर मंगलवार सुबह चट्टान गिर गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। चार लोग अभी भी बस में फंसे है जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


चलती बस पर गिरी छत, दबी छत

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई और उत्तर प्रदेश के यात्रियों की बस बद्रीनाथ से जोशीमठ जा रही थी। बस में कुल 13 लोग सवार थे। लामबगड़ स्लॉइडिंग जोन में चलती बस पर चट्टान गिर गई जिससे बस की छत दब गई और सभी यात्री अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम घटना स्थल पहुंची। एसडीआरएफ ने इनमें से आठ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया वहीं एक की मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए जोशीमठ के सीएचसी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं बाकी चार बस में ही फंसे हुए हैं।


यह लोग हुए प्रभावित

मृतक की पहचान उ.प्र, बिजनोर निवासी राजू कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में मुंबई निवासी शेलेन्द्र शुक्ला ( 40 वर्ष), रवि सिंह (27 वर्ष), सूरज मिश्रा (21 वर्ष), बिहार निवासी प्रेम सागर ( 42 वर्ष), देवरिया यूपी निवासी जितेंद्र प्रसाद गौड़ (40 वर्ष), और घाट नन्दप्रयाग निवासी परि-चालक दर्शन सिंह, थराली निवासी चालक सुजान सिंह ( 53 वर्ष), जोशीमठ निवासी जवाहर सिंह (60 वर्ष) शामिल है। बस में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है।


रेस्क्यू में आ रही परेशानी

दिन ढलने के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखने में एसडीआरएफ की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। एसडीआरएफ बस काटने के लिए कटर का इस्तेमाल कर रही है। इसके साथ ही क्रेन की सहायता भी ली जा रही है। लगातार बोल्डर गिरने से एसडीआरएफ को रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच बस के ऊपर से चट्टान हटाने के कारण बस का संतुलन बिगड़ने के कारण बस खाई में पलटने की आशंका भी जताई जा रही हैं।

Published on:
06 Aug 2019 06:20 pm