देहरादून

Cabinet Expansion:कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज, कल दिल्ली जाएंगे सीएम, दावेदारों की बढ़ी धड़कनें  

Cabinet Expansion:राज्य में कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। यहां कैबिनेट विस्तार की योजना लंबे समय से चर्चाओं में है। उत्तराखंड कैबिनेट में पांच पद रिक्त चल रहे हैं। 17 अक्तूबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे को देखते हुए कैबिनेट विस्तार की अटकलें और तेज हो गई हैं। इधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी जल्द ही कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए हैं।
2 min read
Oct 16, 2025
Cabinet expansion likely soon in Uttarakhand
सीएम पुष्कर सिंह धामी

Cabinet Expansion:कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट के बीच उत्तराखंड में संभावित दावेदार विधायकों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं। बता दें कि उत्तराखंड कैबिनेट में लंबे समय से पांच पद रिक्त चल रहे हैं। पूर्व में यहां पर कैबिनेट में तीन पद खाली चल रहे थे। उसके बाद साल 2023 में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के साथ खाली पदों की संख्या चार हो गई थी। विवादित बयानों से घिरने के बाद इसी साल मार्च में मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने भी पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से कैबिनेट में चार पद खाली चल रहे हैं। पिछले साल से ही उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं चल रही हैं। इसी बीच अब 17 अक्तूबर को सीएम धामी के दिल्ली दौरे को देखते हुए राज्य में कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट और तेज हो गई है। सीएम दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि दीवाली से पहले ही राज्य में कैबिनेट विस्तार की घोषणा हो सकती है। इधर, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी इसका संकेत दे चुके हैं। ऐसे हालात में कैबिनेट मंत्री पद के संभावित दावेदारों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

प्रदेश अध्यक्ष बोले, कैबिनेट विस्तार जल्द

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने बड़ा संकेत दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले निकाय चुनाव, फिर पंचायत चुनाव, उपचुनाव और आपदा के कारण कैबिनेट विस्तार की घोषणा नहीं हो पाई थी। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक कैबिनेट विस्तार का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कैबिनेट में पांच नए सदस्य शामिल होने वाले हैं। इधर, चर्चा है कि प्रोग्रेस रिपोर्ट के आधार पर मौजूदा दो मंत्रियों को धामी कैबिनेट से बाहर भी किया जा सकता है। कुछ दिग्गज विधायकों को कैबिनेट में स्थान मिल सकता है।

Updated on:
16 Oct 2025 07:58 am
Published on:
16 Oct 2025 07:58 am