देहरादून

Earthquake in Uttarakhand: उत्तरकाशी में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया, घर से बाहर भागे लोग

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज सुबह लगभग 8:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.0 मापी गई है।

less than 1 minute read
Sep 25, 2023
Earthquake of magnitude 3.0 occurred in Uttarkashi
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज सुबह लगभग 8:35 बजे 3.0 तीव्रता का भूकंप आया।

Uttarkashi Earthquake News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज यानी सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूपंक की तीव्रता 3.0 रिक्टर पैमाने पर मापी गई। हालांकि, इससे किसी भी तरह की कोई जनहानि होने की सूचना अभी तक सामने नहीं मिली है। जिला मुख्यालय समेत पुरोला, बड़कोट, मोरी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी तहसील थाना चौकियों से डेल्टा के माध्यम से दूरभाष से सूचना ली गई है, जिसमें भूकंप से कहीं भी जनहानि और पशु हानि नहीं हुई है ।

महसूस किए गए भूकंप के झटके
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुबह लगभग 8:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से जिले में किसी तरह के नुकसान की अभी तक कोई सूचना नहीं है। भारतीय मौसम विभाग यानी आइएमडी से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.0 मापी गई है।

Updated on:
25 Sept 2023 10:21 am
Published on:
25 Sept 2023 10:10 am
Also Read
View All
जसपाल राणा के निधन से टूटीं शूटर रेनुका नेगी, रोते हुए बोलीं- ‘बिना बोले दिल का हाल जान लेते थे भैया, उनके बिना सूनी है शूटिंग रेंज’

उत्तराखंड मौसम: 12 से 18 घंटे के लिए रुद्रप्रयाग,  उत्तरकाशी सहित 13 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और धूल भरी आंधी का पूर्वानुमान

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में उत्तराखंड निभाएगा अहम भूमिका, नीति आयोग की बैठक में बोले सीएम धामी

ब्वॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया, परिजनों ने देखा, प्रेमी की कर दी हत्या, अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार

NITI Aayog Meeting: दिल्ली में PM मोदी की बड़ी बैठक, उत्तराखंड के सीएम धामी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे