14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

14 से 17 सितंबर तक बारिश के आसार, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, उत्तराखंड में अलर्ट

Rain Forecast: यूपी में अगले चार दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 से 16 सितंबर तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, उत्तराखंड में भी आज भारी बारिश का अलर्ट है।
3 min read
Google source verification
UP Weather Update

प्रतीकात्मक फोटो।PC: IANS

Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिलहाल बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। हालांकि, 14 और 15 सितंबर को छोड़कर अगले दिनों के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

लखनऊ मौसम विभाग के मुताबिक, 14 और 15 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान पश्चिमी तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं,17 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

इसके बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं। 18 और 19 सितंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इन सातों दिनों के लिए पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

अगले 24 घंटे में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने का अनुमान है। इसके बाद फिर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। न्यूनतम तापमान में अगले सात दिनों के दौरान किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

पश्चिमी यूपी में आंधी और बारिश

पिछले 24 घंटे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर बिजली गिरने के साथ आंधी और तेज हवाएं भी चलीं। 8:30 बजे तक के 24 घंटे में ललितपुर के मड़ावरा में 4 सेंटीमीटर और प्रयागराज के कोरांव में 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

अयोध्या रहा सबसे गर्म, नजीबाबाद सबसे ठंडा

शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान अयोध्या में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 13 सितंबर को सबसे कम न्यूनतम तापमान नजीबाबाद में 22 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, फर्रुखाबाद में रात का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री या उससे अधिक ऊपर रहा। लखनऊ समेत कई जिलों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

उधर, उत्तराखंड में भी सोमवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछार की संभावना जताई है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों और हरिद्वार में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

देहरादून में भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून में सोमवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। यहां हल्की से मध्यम बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं। कुछ इलाकों में बारिश तेज होने और गरज के साथ बौछार पड़ने की भी संभावना है।

कई इलाकों में पहले ही हुई अच्छी बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार सुबह तक राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मैनुअल रिकॉर्ड में जॉलीग्रांट में 68.2 मिमी, द्वारहाट में 64 मिमी, टनकपुर में 54 मिमी, मोहकमपुर में 46.6 मिमी और लोहारखेत में 45 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं स्वचालित मौसम केंद्रों में ऋषिकेश क्षेत्र के रिखनीखाल में 82.5 मिमी और रायवाला में 78 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बड़ी खबरें

View All

देहरादून

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग