Film Stars Reached Nainital : डरावने लुक में सड़कों पर घूमते फिल्म अभिनेता जावेद जाफरी को देख फैन हैरान रह गए। शुरुआत में कोई उन्हें पहचान नहीं पाया। लंबे बाल और डरावने लुक के कारण फैन आसानी से उन्हें नहीं पहचान पाए। उनके डरावने लुक वाले फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे हैं।
Film Stars Reached Nainital : भयानक डरावने लुक में नैनीताल की सड़कों पर घूमते अभिनेता जावेद जाफरी का देख फैंस हैरान रह गए। दरअसल, इन दिनों नैनीताल में मशहूर फिल्म निर्माता फराज हैदर की फिल्म स्नैप की शूटिंग चल रही है। शूटिंग के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में अभिनेता जावेद जाफरी हैं, जिन्हें डरावने लुक में माल रोड पर घूमते देखा गया। फिल्म स्नैप में लीड भूमिकाओं में विक्रांत मैसी, मानुषी छिल्लर, अर्चना पूरन सिंह, श्रेयस तलपड़े और जावेद जाफरी नजर आएंगे। ये सभी कलाकार इन दिनों नैनीताल में हैं। शूटिंग के दौरान जावेद जाफर लुक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस डरावने लुक में जावेद जाफरी ने लंबे बाल रखे हैं। चेहरे पर बहुत डरावना मेकअप है। लंबा कोट और सिर पर हेड से उनका लुक बेहद डरावना लग रहा। माल रोड पर झील किनारे फिल्म के बाइक स्टंट के दृश्य फिल्माए गए। जावेद जाफरी इस लुक में नैनीताल की सड़कों पर घूमते नजर आए। इसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।
निर्माता फराज हैदर के फिल्म स्नैप की पूरी शूटिंग नैनीताल में होगी। कैंची, तल्लीताल और मल्लीताल समेत कई प्रमुख दार्शनिक स्थलों पर शूटिंग हुई है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म पहाड़ों की सुंदरता पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है और नैनीताल से अधिक खूबसूरत लोकेशन उन्हें कहीं नहीं लगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह उनकी पहली फिल्म है, जिसकी शूटिंग नैनीताल हो रही है। शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों का उन्हें भरपूर सहयोग मिला, जिससे सार्वजनिक स्थानों पर काम करना आसान हो सका। फिल्म में रोमांस, ड्रामा, संगीत और सस्पेंस का मिश्रण है। नैनीताल में कल यानी 4 मार्च तक शूटिंग चलेगी, जिसमें स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिल रहा है। यह फिल्म गर्मियों में रिलीज होगी। फिल्म में स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिला है। बता दें कि सरोवर नगरी नैनीताल में हिट फिल्मों की शूटिंग पूर्व में भी हो चुकी है।