देहरादून

186 साल पुराने इतिहास की झलक देहरादून में देखने का मौका; शहर की भागदौड़ के बीच जंगल जैसी फील देगा राष्ट्रपति तपोवन

देहरादून में आपको 186 साल पुराने इतिहास की झलक देखने को मिल सकती है। राष्ट्रपति तपोवन शहर की भागदौड़ के बीच जंगल जैसी फील देगा। जहां आप सुकून के पल बिता सकते हैं।
3 min read
• •
Updated: 16 Jul 2025, 3:49 PM IST
Dehradun Tourism
186 साल पुराने इतिहास की झलक देहरादून में देखने का मौका। फोटो सोर्स- राजस्थान पत्रिका

Dehradun Tourism: एक के बाद एक नए टूरिस्ट स्पॉट्स देहरादून में तैयार हो रहे हैं। इन जगहों पर पर्यटक शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच कुछ पल सुकून के बिता सकते हैं। राष्ट्रपति तपोवन का उद्घाटन पिछले महीने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने अपने जन्मदिन पर किया था। जो खासतौर पर युवाओं को काफी पसंद आया। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हुईं। वहीं पब्लिक के लिए राष्ट्रपति निकेतन भी खोल दिया गया है।

पर्यटक राष्ट्रपति निकेतन में ऐतिहासिक हवेली की झलक, हरे-भरे गार्डन के साथ खूबसूरत नजारे देख सकेंगे। यहां के इतिहास की कहानी, शांति और सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसी वजह से इस जगह को काफी पसंद किया जा रहा है.

186 साल पहले हुई थी राष्ट्रपति निकेतन शुरूआत

बता दें कि करीब 186 साल पहले यानी 1838 में राष्ट्रपति निकेतन की शुरूआत हुई थी। उस समय गवर्नर जनरल के बॉडीगार्ड के घोड़ों के लिए समर कैंप की तरह इसका निर्माण किया गया था। यहां एक सुंदर बंगला 1920 में बनाया गया। इस बंगले में यूनिट के कमांडेंट रहा करते थे। यही बंगला आजादी के बाद भारत के राष्ट्रपतियों के लिए रिट्रीट हाउस बना। दिल्ली की गर्मी से बचाव के लिए कई राष्ट्रपति यहां आकर कुछ दिन बिताते थे। इसके अलावा राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड यानी PBG के घोड़ों की भी यहां ट्रेनिंग होती थी।

1976 में घोषित किया गया राष्ट्रपति निवास

इसे आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति निवास 1976 में घोषित किया गया और तभी से इसकी विरासत को संजो कर रखा जा रहा है। रेनोवेशन के दौर से अभी राष्ट्रपति निकेतन का रिट्रीट हाउस गुजर रहा है। इस पर काम सिटी PWD की टीम कर रही है। जिससे दिवार, बिल्डिंग समेत आर्किटेक्चर में पुराना लुक बरकरार रह सके।

काम पूरा होने के बाद बढ़ जाएगी खूबसूरती

PWD की टीम के मुताबिक, सालों पहले जैसा कल्चर इसका था राष्ट्रपति के कहने पर कोशिश की जा रही है कि यहां की विरासत और कल्चर वैसा ही दिखे। इसकी खूबसूरती काम पूरा होने के बाद और बढ़ जाएगी।

19 एकड़ में फैला है राष्ट्रपति तपोवन

राष्ट्रपति निकेतन के पास 19 एकड़ में फैला राष्ट्रपति तपोवन है। यहां पर्यटकों को जंगल जैसा अनुभव होगा। घने पेड़ों की छांव, लकड़ी के छोटे-छोटे पुल, बर्ड वॉचिंग के लिए ऊंचे मचान और मेडिटेशन के लिए शांत कोने यहां देखने को मिलते हैं। शहर की भागदौड़ छोड़कर कुछ देर सुकून जो लोग पाना चाहते हैं उनको ये जगह खासतौर परपसंद आने वाली है। इस जगह पर 52 तरह की तितलियां, 41 पक्षियों की प्रजातियां और 117 पौधों की प्रजातियां समेत 7 तरह के जंगली मैमल्स भी हैं। यानी नेचर लवर्स के लिए ये परफेक्ट जगह होने वाली है।

वहीं, अगले साल 132 एकड़ में फैला राष्ट्रपति उद्यान भी देहरादून में खुलने जा रहा है। सिर्फ घूमने के लिए नहीं होगी, बल्कि इस जगह का निर्माण एक लिविंग क्लासरूम की तरह होगा। नेचर से जुड़कर यहां लोग बहुत कुछ सीख सकेंगे।

Updated on:
16 Jul 2025, 3:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘एयरलिफ्ट के लिए गुहार लगाती रहीं’ दो बेटियों को खोकर टूटे पिता, बोले- डोली में विदा करने का था सपना, अब कंधा देने की हिम्मत नहीं

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: उत्तराखंड में 3,172 किमी सड़कें और 19 पुलों को मिली मंजूरी की दिशा में बड़ी पहल

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’: श्रीनगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निकाली भव्य पदयात्रा

Badrinath Helicopter Crash : उत्तराखंड में बड़ा हादसा: बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत

उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी की टाइमिंग पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, आलोक शर्मा बोले- साजिश रची गई हो सकती है