उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से मिली जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। बिना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) के आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षा के विषय में पूरी जानकारी 28 जुलाई को https://uppsc.up.nic.in पर दी जाएगी। जिसमें परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम, जाति प्रमाण पत्र का परफॉर्मा, आरक्षण, आयु में छूट के संबंध, निर्धारित परीक्षा शुल्क के संबंध में दिशा निर्देश दिए जाएंगे।