6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

School Holiday: 14 फरवरी तक 8वीं तक के स्कूल बंद, जानें क्यों जारी हुआ आदेश

School Holiday: नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 11 Feb 2025, 11:49 AM IST

14 फरवरी तक 8वीं तक के स्कूल बंद

School Holiday: महाकुंभ नगरी प्रयागराज में संगम स्नान करने आ रहे श्रद्धालुओं के कारण शहर में भारी भीड़ हो रही है। इसका असर बनारस और अयोध्या में भी देखने को मिल रहा है, क्योंकि संगम स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं का हुजूम काशी और अयोध्या की तरफ आ रहा है। इस भारी भीड़ की वजह से अब बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

14 फरवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

इसको देखते हुए, बनारस में प्रशासन ने निर्णय लिया है कि 14 फरवरी तक के लिए कक्षा 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। यह कक्षाएं ऑनलाइन मोड में चलाई जाएंगी। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद बीएसए ने सभी बोर्ड के स्कूलों के लिए यह आदेश जारी किया है।

तीसरी बार जारी हुआ आदेश

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग ने 27 जनवरी से 5 फरवरी तक सभी बोर्ड के 12वीं तक के स्कूल को बंद करने का आदेश दिया था। आदेश के मुताबिक, 5 जनवरी तक कक्षाओं को ऑनलाइन चलाना था। 5 फरवरी के बाद भी जब भीड़ का सिलसिला जारी रहा तो यह आदेश 8 फरवरी तक बढ़ा दिया गया। 10 फरवरी को स्कूल खुले, लेकिन भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने फिर से ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने के आदेश दे दिए।

यह भी पढ़ें: कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलों में 14 फरवरी तक अवकाश की घोषणा, जाने वजह

9 से 12 तक की कक्षाओं के लिए खुलेंगे स्कूल

आपको बता दें कि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल और शहरी स्कूलों में 9 से 12 तक की कक्षाओं के स्कूल खुलेंगे। सीआईएससीई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारी और प्रैक्टिकल को देखते हुए इनका ऑनलाइन संचालन संभव नहीं है।