6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

School Holiday: कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलों में 14 फरवरी तक अवकाश की घोषणा, जाने वजह

School Holiday: 14 फरवरी तक कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। प्रशासन ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। 14 फरवरी तक सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 10 Feb 2025, 9:21 PM IST

School Holiday

School Holiday: श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए कक्षा 1 से लेकर 12 तक सभी स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की वजह से छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यहां तक की कई घंटे तक स्कूली वाहन जाम में फंस जाते थे। इसको देखते हुए डीएम के आदेश पर कक्षा एक से 12 तक सभी बोर्ड के विद्यालय 14 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन ने इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं।

School Holiday: अयोध्या में महाकुंभ से लौटकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु दर्शन पूजन कर रहे हैं। जिससे पूरी अयोध्या में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अयोध्या शहर में ऐसी कोई जगह नहीं बची है। जहां पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ न हो। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की वजह से स्कूल जाने वाले छात्रों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अयोध्या प्रवेश मार्ग पर भी सोमवार को वाहनों की लंबी कतार देखी गई। राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं की कई किलोमीटर लंबी लाइन सुबह से लगी है। लखनऊ गोरखपुर प्रयागराज और अंबेडकर नगर की राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। गाड़ियां बहुत धीमी रफ्तार में रेंग रही है।

यह भी पढ़ें:Public Holiday 2025: यूपी सरकार की घोषणा 26 फरवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जाने इसकी वजह

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की वजह से कक्षा 1 से 12 तक सभी विद्यालय 14 फरवरी तक बंद

अयोध्या में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए। जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। डीएम ने कक्षा 1 से 12 तक सभी बोर्ड के विद्यालय आगामी 14 फरवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं।