देहरादून

न्याय न मिला तो जान दूंगी…अभिनेत्री उर्मिला का पूर्व BJP विधायक पर चार साल शोषण का आरोप

Politician-Actress Controversy:बीजेपी के पूर्व विधायक के एक ही पत्नी होने के दावे के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि सुरेश राठौर ने चार साल तक उनका शारीरिक शोषण किया। उन्होंने पीएम और सीएम से न्याय की गुहार लगाई है। चेतावनी दी है कि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेंगीं।

2 min read
Nov 23, 2025
अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने भाजपा के पूर्व विधायक के खिलाफ मोर्चा खोला है। फोटो सोर्स एआई

Politician-Actress Controversy:अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। बता दें कि सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। कुछ माह पूर्व ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। उसके बाद हंगामा मचने पर उन्होंने इसका खंडन कर दिया था। कहा जाता है कि दोनों के बीच चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ये भी चर्चाएं थी कि उन्होंने डेढ़ साल पहले नेपाल में गंर्धव विवाह किया था। हो हल्ला मचने के बाद इसी साल जून में ही सुरेश राठौर ने उर्मिला को पत्नी के रूप में स्वीकार करने का दावा किया था। उसके बाद राठौर पलट गए थे। दरअसल, उनकी एक शादी पूर्व में ही है। दो दिन पूर्व राठौर ने दावा किया था कि उनकी केवल एक ही पत्नी है। इस पर उर्मिला ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को उर्मिला ने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट कर सुरेश राठौर पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि सुरेश राठौर पिछले चार साल से उनका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं। अब उन्हें पहचानने से इनकार कर रहे हैं, जबकि कई मौकों पर उन्होंने रिश्ते की पुष्टि की थी।

पीएम-सीएम से न्याय की गुहार

अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने कहा किह वह लंबे समय से न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं। कहा कि पूर्व विधायक राठौर ने उसका चार साल तक शारीरिक शोषण किया उनसे शादी भी की। अब राठौर इससे मुकर रहे हैं। उर्मिला ने वीडियो में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक सुरेश राठौर का कहना हैकि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। कहा किह उन्होंने कभी भी उर्मिला को पत्नी नहीं माना है। कहा कि उनकी केवल एक ही पत्नी है। उनके राजनैतिक विरोधी उर्मिला के जरिए साजिश रच रहे हैं।

छह साल के लिए निष्कासित चल रहे हैं सुरेश

अभिनेत्री उर्मिला और सुरेश राठौर के बीच चल रहे प्रकरण से भाजपा भी असहज की स्थिति में आ गई थी। इसी साल जून में भाजपा ने सुरेश राठौर को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा और प्रदेश सरकार को घेरते हुए असहज कर दिया था। पूर्व विधायक सुरेश राठौर के अमर्यादित आचरण के वीडियो को लेकर बीते 23 जून को भाजपा प्रदेश संगठन ने नोटिस जारी किया था। उसके बाद 24 जून को पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने पार्टी संगठन को अपना जवाब दिया और खुद को पार्टी का सच्चा सिपाही बताया था। उनके स्पष्टीकरण से आला कमान संतुष्ट नहीं था, लिहाजा उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

Published on:
23 Nov 2025 08:47 am
Also Read
View All

अगली खबर